स्वास्थ्य

Benefits of Green Chilli: भोजन के साथ हरी मिर्च खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Health Benefits of Green Chilli: हरी मिर्च में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने में आपकी मदद करता है।
2 min read
green_chilli.jpg

New Delhi। हमलोग अक्सर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च खाते हैं। यह आपके भोजन को चटपटा, मसालेदार व तीखा बनाती है, इसके अलावा हरी मिर्च के सेवन से आपके सेहत को भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। इसमें कई स्वास्थ्य वर्धक गुण पाएं जाते हैं, इसलिए हमें इसे नियमित तौर पर अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। हरी मिर्च में कई प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे विटामिन ए, सी और विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपके शरीर को आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

हरी मिर्च में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसे खाने से आपको वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है और डाइट्री फाइबर्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पाचन क्रिया भी हमेशा तंदुरुस्त रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

हरी मिर्च में विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन ए आपके आंखों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके रोजाना सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

मूड को रखे हमेशा फ्रेश

भोजन के साथ हरी मिर्च खाने से तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्या का खतरा कम होता है। इसलिए हरी मिर्च को मूड बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। इसके सेवन से हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार अच्छा रहता है। एंडोर्फिन हमारे मूड को अच्छा बनाएं रखने में मदद करती है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

हरी मिर्च विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए नियमित रूप से हरी मिर्च खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है और यह कई तरह के बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसव एंटी−बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

डायबिटीज और हार्ट अटैक के जोखिम करे कम

जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें खासतौर पर हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर होती है। इसके अलावा हरी मिर्च का सेवन दिल की सेहत बनाए रखने में भी बहुत असरदार है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर बनाएं रखता है और खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाता है। जो हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में आपकी मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
28 Sept 2021 03:41 pm
Also Read
View All
Wonderland Syndrome: आंखों के सामने छोटी-बड़ी दिखने लगती हैं चीजें, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या है यह वंडरलैंड सिंड्रोम

International Stuttering Awareness Day: बोलने में हकलाहट क्यों होती है, द स्टटरिंग फाउंडेशन से जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजहें

Geographic Tongue Cause: जीभ पर उभर रहे हैं लाल धब्बे, जगह और आकार भी बदल रहे हैं, मेयो क्लिनिक से जानें Geographic Tongue की वजह

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

कपड़े, बेल्ट या लंबे समय तक बैठने से त्वचा पर सूजन और पित्ती? हो सकती है Delayed Pressure Urticaria, डर्मनेट जानें लक्षण