स्वास्थ्य

Healthy Reasons to eat Raisins: रोजाना करें किशमिश का सेवन,सेहत को मिलेंगें ये बेमिसाल फायदे

Healthy Reasons to eat Raisins: किशमिश का सेवन तो आप करते होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि यदि आप किशमिश को रोज अपने डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर को अनेकों लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आपको भी किशमिश से होने वाले अनेकों फायदे के बारे में जानना चाहिए।

4 min read
रोजाना करें किशमिश का सेवन,सेहत को मिलेंगें ये बेमिसाल फायदे
Healthy Reasons to eat Raisins

नई दिल्ली। Healthy Reasons to eat Raisins: किशमिश का सेवन तो आप करते ही होंगें,किशमिश सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। ये जहां स्वाद में तो बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है साथ ही साथ ये बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन बी 6,आयरन,पोटैशियम,कॉपर,मैंगनीज आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखते हैं वहीं शरीर से कई सारे बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। किशमिश के रोजाना सेवन से आपको हर प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसलिए आपको भी जानना चाहिए यदि आप भी किशमिश को रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

1.एसिडिटी की समस्या को करता है दूर
एसिडिटी की बात करें तो ये एक आम प्रॉब्लम है, पर वहीं यदि ये ज्यादा बढ़ जाए तो शरीर में आपको अनेकों दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है। यदि आप एसिडिटी की समस्या से अधिक परेशान रहते हैं तो आपको किशमिश को अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करना चाहिए। किशमिश को उन खाद्य पदार्थों में शामिल किया जा सकता है जो एसिडिटी के जैसी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें एक एल्कलाइन नामक तत्व पाया जाता है जो बॉडी में एसिड की मात्रा को सामान्य करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।

2.ताकत और स्फूर्ति के लिए होती है फायदेमंद
आपको बताते चलें कि किशमिश में नेचुरल शुगर पाई जाती है जो बहुत ही आसानी से डाइजेस्ट हो जाती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को बहुत ही ज्यादा ताकत मिलती है। किशमिश के होने वाले और फायदों की बात करें तो इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ही कम होती है। वहीं इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो सेहत को स्वस्थ बना के रखने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद करती है। यदि आप इसका सेवन सुबह करते हैं तो ये आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी प्रोवाइड करता है। वहीं किशमिश का सेवन दिल के सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

3.पाचन क्रिया को बेहतर बना के रखने के लिए
किशमिश का रोजाना सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। किशमिश के रोजाना सेवन से आपका पाचन तंत्र दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जाता है। यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में किशमिश का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। किशमिश के साथ-साथ आप इसके पानी को भी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं यदि आप रोज इसका सेवन भिगोकर करते हैं तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। कब्ज की समस्या को ये दूर तो करेगा ही वहीं साथ ही साथ पेट से जुड़ी और समस्या भी शरीर से दूर हो जाएगी।

4.वेट को कंट्रोल रखने में
यदि आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो किशमिश का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च में ये पाया गया है कि किशमिश अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है वहीं इसमें प्रीबायोटिक और डाइट्री फाइबर जैसी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व वेट को कंट्रोल करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं। इसलिए यदि आप किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे वजन नियंत्रण में रहता है। वहीं किसमिश के साथ-साथ इसका पानी भी आपको फायदा पंहुचा सकता है।

5.दिल की सेहत के लिए होती है फायदेमंद
यदि आप दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो किशमिश का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखता है वहीं ये दिल में होने वाले रोग के खतरे को भी कम करता है। नेशनल सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी की वेबसाइट के अनुसार किशमिश के रोजाना सेवन सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता जाता है।

6.संक्रमण से बचाए
क्या आपको पता है कि यदि आप किशमिश का सेवन करते हैं तो ये आपको संक्रमण से बचा के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार हो सकता है। किशमिश कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारी को दूर रखते हैं। किशमिश में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचा के रखने में मदद करते हैं। वहीं इसका सेवन ओरल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है। इसके सेवन से मुँह में आने वाली दुर्गन्ध भी दूर हो जाती है। इसलिए यदि आप खुद को संक्रमण से बचा के रखना चाहते हैं तो आप किशमिश को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Published on:
09 Dec 2021 03:36 pm