स्वास्थ्य

Turmeric Oil Benefits: हल्दी के तेल से मिलते है ये अद्भुत फायदे, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में होता है मददगार

Turmeric Oil Benefits: हल्दी का इस्तेमाल करना सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी औषधिय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन हल्दी के जड़ों बने तेल का इस्तेमाल करना भी सेहत और स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। हल्दी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

2 min read
Health benefits of turmeric oil for joint pain

Turmeric Oil Benefits: हल्दी का इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन को कई तरह के लाभ मिलते है। हल्दी औषधिय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आयुर्वेद में हल्दी का बहुत ही अधिक महत्व है। लेकिन हल्दी की तरह ही इसका तेल का इस्तेमाल करना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हल्दी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी एलर्जिक, एंटीफंगल, एंटी माइक्रोबॉयल और एंटी पैरासिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हल्दी का तेल सेहत, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं हल्दी के तेल के इस्तेमाल करने से मिलने वाले अद्भुत फायदे के बारे में

हल्दी के तेल के फायदे

1. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी का तेल जोड़ों के दर्द को समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप हल्दी के तेल से जोड़ वाले स्थान पर मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इन 4 ड्रिंक्स को शामिल

2. शरीर की सूजन को कम करने में फायदेमंद
शरीर की सूजन को कम करने के लिए हल्दी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी का तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हल्दी के तेल को सूजन वाले जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

3. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए हल्दी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी का तेल में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते हैं, जो कील-मुहांसों की समस्या को दूर करते है, जिससे स्किन साफ होती है। साथ ही ये स्किन में होने वाले फंगल इंफेक्शन को भी रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है करौंदा, जानें अन्य फायदे

4. डैंड्रफ
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हल्दी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी का तेल में एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हल्दी के तेल को नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
31 Jul 2022 02:44 pm
Published on:
31 Jul 2022 02:43 pm
Also Read
View All