स्वास्थ्य

Home remedies for healthy eyes:- आंखों की समस्या दूर कर रोशनी बढ़ाएंगे यह घरेलू उपाय

Healthy eyes tips:- बढ़ते प्रदूषण और मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग के कारण आंखों में कई प्रकार की समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आंखों को साफ सुथरा रखा जा सकता है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

2 min read
May 22, 2021
Eyes

आंखें हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जिसके बिना जीवन अधूरा है। कई बार आंखों में छोटी मोटी समस्या हो जाती है। इससे व्यक्ति परेशान हो जाता है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति Eyes के बिना किसी भी कार्य को करने में अपने आप को असमर्थ पाता है। वर्तमान में लोगों का अधिकतर समय टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर पर बीत रहा है। जिसका असर आंखों पर पड़ता है। इसलिए हम आंखों का ध्यान रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

दरअसल, धूल, धूप, प्रदूषण सहित अन्य कारणों से भी आंखें थक जाती है। कई बार उसमें से पानी आने लगता है। तो कई बार धुंधला भी दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप प्रदूषण या स्क्रीन के संपर्क में अधिक रहते हैं। तो रोजाना यह उपाय करें। जिससे आपको निश्चित ही आंखों की समस्या से निजात मिलेगी और आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

एलोवेरा का उपयोग करें:-

दिनभर काम और प्रदूषण के कारण थकी आंखों को आराम देने के लिए आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। जो आंखों के दर्द और थकान जैसी समस्या से राहत दिलाते हैं। इसलिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल को दो बड़े चम्मच ठंडे पानी में मिलाएं और उसे अच्छे से घोलकर रुई की मदद से अपनी पलकों पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और थकान, दर्द से भी निजात मिलेगी।

गुलाब जल से साफ होगी आंखें:-

आंखों को साफ करने के लिए गुलाब जल सबसे अहम उपाय हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। जो संक्रमण को दूर करता है। इसलिए आप गुलाब जल में रूई को डुबोकर बंद पलकों पर 10 से 15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आपको काफी आराम महसूस होगा। इससे आंख भी साफ होगी और थकान से भी राहत मिलेगी।

सेब का सिरका भी फायदेमंद:-

सेब के सिरके में सोडियम, कैलशियम, क्लोरीन, आयरन आदि कई तत्व होते हैं। जो हमारी त्वचा के पोषण के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह आंखों के दर्द, थकान से भी राहत दिलाता है। क्योंकि इसमें बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है। इसलिए आप 2 बड़े चम्मच पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और रुई में भिगोकर इसे अपनी आंखों की पलकों पर रखें। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने से आंखों को काफी आराम मिलेगा।

नींबू का रस डालें:-

अगर आपकी आंखों में दर्द होता है। तो नींबू के रस की एक बूंद अपनी आंखों में डालें। इससे दर्द से निजात मिलेगी। लेकिन ऐसा सिर्फ एक माह में एक बार करना है। इसी के साथ शुद्ध घी को रूई की सहायता से भिगोकर आंखों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।

ऐसे बढ़ाएं आंखों की रोशनी:-

स्वस्थ आंखों के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। इसलिए रोजाना 8 घंटे जरूर नींद ले। कंप्यूटर, लैपटॉप आदि पर काम करते वक्त बीच-बीच में अपना ध्यान स्क्रीन से हटाकर दूसरी और देखें। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन करें। आप इसका जूस भी पी सकते हैं और आंवला भी खा सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। गाजर का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ ड्राई फ्रूट में बादाम और अखरोट का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद रहता है।

Published on:
22 May 2021 11:57 am
Also Read
View All