scriptआंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में करें यह योग और एक्सरसाइज | Do this yoga at home to keep eyes healthy | Patrika News

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में करें यह योग और एक्सरसाइज

locationमुंबईPublished: May 18, 2021 04:25:20 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में करें यह योग और एक्सरसाइज

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में करें यह योग और एक्सरसाइज

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए घर में करें यह योग और एक्सरसाइज

आज के दौर में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग होने के कारण आंखें बहुत थक जाती है। कई बार हालात यह हो जाते हैं कि लगातार आंखों के सामने स्क्रीन रहने से शाम होते होते धुंधला दिखने लग जाता हैं। ऐसे में आपकी आंखों को आराम की बहुत जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे। जिससे आपकी आंखें स्वस्थ रहे।
दरअसल, आंख शरीर का सबसे नाजुक अंग है। लेकिन वर्तमान दौर में इसका बहुत उपयोग होने लगा है। पहले लोग कुछ ही देर कंप्यूटर और लैपटॉप में अपना समय देते थे। लेकिन अब दिन-दिनभर लोग मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते रहते हैं। इससे उनकी आंखें काफी थक जाती है। हालात यह है कि दिन भर काम करने के बाद कुछ ही देर रात को आराम मिलता है और दूसरे दिन फिर सुबह से उठकर लोग काम में जुट जाते हैं। ऐसे में आंखों के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आंखों को रिलेक्स देने के लिए कुछ उपााय बता रहे है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको एक जगह पर स्थिर बैठकर कुछ दूरी के किसी एक पॉइंट पर फोकस करना होगा। इस दौरान अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाएं और अपने अंगूठे को फोकस प्वाइंट करके नीचे रखें और इसके बाद अपने ध्यान को अंगूठे की नोक से उस पॉइंट पर धीरे से शिफ्ट करें। इस प्रैक्टिस से आंखों में मौजूद सिलियरी बॉडी को ट्रेंड करने में सहायता होती है। जो आंखों के लेंस को एडजेस्ट करने में अहम भूमिका निभाते है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप एक स्थान पर आराम से बैठे और आंखों को 10 से 15 बार झपकाएं। अपनी आंखें बंद करें और 20 सेकेंड के लिए आराम करें। आपकी आंख को आराम देने के साथ यह क्रिया ब्लड सरकुलेशन में भी सुधार करेगी।
आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप अपनी आंखों को 5 सेकंड के लिए कस कर बंद करें और फिर उन्हें बड़ा करके खोलें। यह एक्सरसाइज पलक की मसल्स को मजबूत बनाती है और ब्लड सरकुलेशन में सुधार करती है। इसे रोजाना 10 बार जरूर करना चाहिए।
आंखों के लिए आपको एक चेयर पर बैठना है। फिर दाहिने अंगूठे को अपने चेहरे से लगभग 10 इंच की दूरी पर रखें। अपने हाथ को रोककर रखें और अंगूठे पर फोकस करें। आंखों को अपनी दिशा यानी अंगूठे को देखते हुए इंफिनिटी सिंबल बनाने की कोशिश करें।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अगर आप कंप्यूटर लैपटॉप या मोबाइल पर काम कर रहे हैं। तो बीच-बीच में वहां से ध्यान हटाकर अन्य चीज की तरफ देखें।जिससे आपकी आंखों की एक्सरसाइज भी होती रहेगी और आपकी आंखों पर लगातार लोड भी नहीं पड़ेगा।
शाम को जब काम खत्म हो जाए, तो आप ठंडे पानी से अपनी आंखों और चेहरे को धोएं और रिलेक्स हो कर बैठे। हो सके तो थोड़ा टहलेें भी सही, इससे आंखों को आराम मिलेगा।
यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं । अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो