28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जायफल के तेल से दूर होता है तनाव, आती है बेहतर नींद, इस तरह करें उपयोग

जायफल के तेल से दूर होता है तनाव, आती है बेहतर नींद, इस तरह करें उपयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 May 2021, 6:33 PM IST

,

जायफल के तेल से दूर होता है तनाव, आती है बेहतर नींद, इस तरह करें उपयोग,,,जायफल के तेल से दूर होता है तनाव, आती है बेहतर नींद, इस तरह करें उपयोग

जायफल का सेवन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे यह एक औषधीय फल है। जिसका कई प्रकार की बीमारियों में भी उपयोग किया जाता है। घरों में यह मसाले के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि यह आसानी से मिल जाता है और आप इसका सही ढंग से उपयोग करेंगे। तो यह शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाएगा।

आपको बता दें कि जायफल का तेल आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव से आप को बचाता है। इसका तेल उत्तेजक होता है। जो हाई ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करता है और तनाव को भी दूर करता है।

अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है। तो जायफल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यह भरपूर नींद लाने में मददगार होता है।

जायफल के तेल में कैल्शियम, मैग्नीज, आयरन, मिनरल्स, पोटेशियम सभी गुण होते हैं। जो ब्लड सरकुलेशन को कंट्रोल करता है और शरीर की सभी कोशिकाओं में ऑक्सीजन की पूर्ति करता है।

जायफल के तेल का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं भी ठीक होती है। यह बेहतर पाचन और भूख को कंट्रोल करने के अलावा गैस, पेट दर्द, दस्त, कब्ज आदि समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

जायफल का उपयोग करने से यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। यह किडनी और लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद है। इसी के साथ जायफल का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण जाना जाता है।

जायफल का तेल प्राकृतिक दर्द निवारक के रूप में भी काम करता है। पीरियड्स की परेशानी के दौरान भी यह काफी फायदेमंद होता है। जायफल आपके मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह थकान को दूर कर एकाग्रता में सुधार करता है। इसके गुण याददाश्त को तेज रखने में मदद करते हैं और ब्रेन की थकावट को दूर करते हैं। जायफल के तेल का इन्हेल की तरह उपयोग कर सकते हैं। या फिर जहां दर्द है वहां लगाएं।

यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं है। अगर आपको कोई परेशानी या एलर्जी है। तो चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल