Hello Doctor: नसों और दिमाग से जुड़ी समस्याएं कब गंभीर होती हैं? जानिए विशेषज्ञ डॉ. दिनेश खंडेलवाल से सिरदर्द, वर्टिगो, मिर्गी, माइग्रेन, सुन्नपन और अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षणों की पूरी जानकारी।
Hello Doctor: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, काम का दबाव, प्रतिस्पर्धा, रिश्तों की उलझन और भविष्य की चिंता का असर सिर्फ शरीर पर नहीं, बल्कि सीधे हमारे दिमाग और मानसिक-न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बार-बार सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, सुन्नपन, झटके या संतुलन बिगड़ना जैसी समस्याएं अब पहले से ज्यादा देखने को मिल रही हैं। कई लोग इन्हें सामान्य थकान या उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई बार ये नसों या दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्या के संकेत भी हो सकते हैं।
इन्हीं सवालों को समझने के लिए हमने बात की डॉ. दिनेश खंडेलवाल से। ये डीएम न्यूरोलॉजी (All India Institute of Medical Sciences, New Delhi) हैं और प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जयपुर में कार्यरत हैं। इनको लगभग 25 वर्षों का अनुभव है और इन्होंने 50 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।