
High Cholesterol Symptoms: जीवनशैली की खराब आदतें कई स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को जन्म देती हैं। इनमें से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है। इसका निर्माण लिवर में होता है। कोलेस्ट्रॉल का मुख्य काम शरीर में हॉर्मोंस, पित्त, विटामिन डी, कोशिकाओं के निर्माण, बाइल जूस आदि का निर्माण करना होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के सभी हिस्सों में रक्त पहुंचाने का कार्य करता है। ये दो प्रकार का होता है, लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
यह भी पढ़े: घुटनों के गठिया रोग का उपचार
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण सामने नहीं आते हैं, हालांकि जब मस्तिष्क या हृदय में रक्त संचार अवरुद्ध हो जाता है तो शरीर में इसके कुछ संकेत जरूर देखे जाते हैं। वैसे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपके पैरों की आर्टरीज में जमा हो जाता है, जो कई परेशानियों का कारण बनता है। आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण के बारे में।
यह भी पढ़े: लंबाई बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नैचुरल तरीके
हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत :
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आपको बहुत जल्दी नजर नहीं आते, बल्कि इनका अहसास तब होता है, जब कोलेस्ट्रॉल लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए। लेकिन कुछ संकेत में आपके पैर की उंगलियों या निचले अंगों की त्वचा ठंडी और सुन्न हो जाती है, लाल हो जाती है और फिर काली हो जाती है, या सूजने लगती है और बदबूदार मवाद पैदा करती है, जिससे गंभीर दर्द होता है। इसके कुछ अन्य गंभीर संकेत हैं जैसे -
हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय :
हाई कोलेस्ट्रॉल होने की समस्या आज के दिनों में बेहद कॉमन होती जा रही है। इसे सही समय पर कंट्रोल नहीं करने से हार्ट से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आप हेल्दी डाइट के सेवन, नियमित रूप से एक्सरसाइज करके, वजन को कंट्रोल में रखकर, एल्कोहल और स्मोकिंग से परहेज करके हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल से बचा जा सकता है। और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।