स्वास्थ्य

क्या होली के डीजे की तेज आवाज बन सकती है हार्ट अटैक की वजह? डॉक्टर से जानें सच

Health Risks of Loud Music: आज की इस स्टोरी में आइए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गोरखपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहित गुप्ता से जानते हैं कि होली पार्टी के दौरान हार्ट के मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

2 min read
Mar 01, 2026
Health Risks of Loud Music | image credit chatgpt

Health Risks of Loud Music: होली 2026 के आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसलिए होली पार्टी की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। होली पार्टी का मतलब है रंग, गुलाल, ढेर सारा टेस्टी खाना, मस्ती और तेज म्यूजिक। आजकल बिना डीजे के होली अधूरी सी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत तेज आवाज सिर्फ कानों के लिए ही नहीं, दिल के लिए भी खतरनाक हो सकती है? खासकर तब, जब आवाज बहुत ज्यादा तेज हो और आप लंबे समय तक उसके आसपास रहें।
ऐसे में आप होली 2026 पर डीजे सही तरीके से एंजॉय कर पाएं और हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से भी बचे रहें, इसके लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइए आज की इस स्टोरी में डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गोरखपुर के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहित गुप्ता से जानते हैं कि होली पार्टी के दौरान हार्ट के मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर आप हार्ट पेशेंट नहीं हैं, लेकिन आपको हार्ट अटैक से जुड़े लक्षण दिखें, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से।

ये भी पढ़ें

Moringa for Liver : भारत में बढ़ता फैटी लिवर खतरा! Free की ये पत्तियां बन सकती हैं लिवर की ढाल

डीजे की तेज आवाज दिल पर कैसे असर डालती है? (How Loud Noise Affects the Heart)

जब बहुत तेज डीजे बजता है, तो शरीर उसे खतरे की स्थिति की तरह महसूस करता है। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। नतीजा यह होता है कि धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति पहले से हार्ट पेशेंट है, हाई बीपी का मरीज है या उसे पहले हार्ट अटैक आ चुका है, तो ऐसी स्थिति उसके लिए यह जोखिम भरी हो सकती है।

अगर पहले से हार्ट की समस्या है तो क्या करें? (What Heart Patients Should Do)

डॉ. रोहित गुप्ता के अनुसार, अगर आपको पहले हार्ट अटैक आ चुका है या दिल से जुड़ी बीमारी है, तो तेज आवाज वाली जगहों से दूर रहें। डीजे के बिल्कुल पास खड़े न हों और कोशिश करें कि भीड़भाड़ से बचें। ज्यादा शोर वाले माहौल में जाने से अटैक आने का खतरा बढ़ सकता है। बेहतर है कि आप शांत माहौल में होली मनाएं।

ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क (Even Healthy People Should Be Careful)

ऐसा नहीं है कि डीजे की तेज आवाज से सिर्फ हार्ट पेशेंट को ही खतरा है। अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, फिर भी तेज आवाज के बीच अचानक घबराहट, बेचैनी, सीने में भारीपन, सांस फूलना या दिल की धड़कन असामान्य महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। ये हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
ऐसी स्थिति में तुरंत उस जगह से हट जाएं और किसी शांत स्थान पर जाकर बैठें। अगर लक्षण ठीक न हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

होली पर रखें इन बातों का ध्यान? (Safety Tips for Holi Celebrations)

होली जरूर मनाएं, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए। तेज डीजे के बहुत करीब खड़े न हों। अगर दिल से जुड़ी कोई समस्या है, तो पहले से सावधानी बरतें। शरीर अगर कोई चेतावनी दे रहा है, तो उसे अनदेखा न करें। याद रखें, आपकी थोड़ी सी समझदारी आपको एक बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

ये भी पढ़ें

फराह खान के पति शिरीष कुंदर का गजब ट्रांसफॉर्मेशन! इतना वजन घटाया कि फैंस बोले ‘AI या कार्तिक आर्यन?’ जानें वेट लॉस और एंटी-एजिंग सीक्रेट

Published on:
01 Mar 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर