स्वास्थ्य

Dizziness : बार-बार आते हैं चक्कर, घूमने लगता है सिर, तो यह करें घरेलू उपाय

Dizziness : बार-बार चक्कर आना, सिर घूमने की समस्या से परेशान हैं। तो यह घरेलू नुस्खे अपनाएं। इससे आपको बहुत जल्दी चक्कर आने की समस्या से निजात मिलेगी।

2 min read
Aug 20, 2021
Dizziness

काफी देर तक भूखे रहने, कमजोरी, अधिक काम करने की वजह से कई बार चक्कर आ जाते हैं। लेकिन यह समस्या अगर बार-बार होती है। तो आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

अगर आपको भी बार-बार चक्कर आने की समस्या है। तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। क्योंकि यह समस्या कमजोरी के कारण भी होती है।

तुलसी -

तुलसी के रस में शक्कर मिलाकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आने की समस्या कम हो जाती है।

धनिया पानी पीएं-

धनिया पाउडर 10 ग्राम, आंवले का पाउडर 10 ग्राम दोनों को मिलाकर एक गिलास पानी में भिगोकर रात को रख दें और सुबह उठकर इसे अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने की समस्या बंद हो जाएगी।

खरबूजे के बीज का उपयोग करें -

खरबूजे के बीज चक्कर आने की समस्या से राहत दिलाते हैं। आप बीज को पीसकर घी में भून लें और इसकी थोड़ी-थोड़ी मात्रा सुबह-शाम लें। जिससे चक्कर आने की समस्या नहीं होगी।

लौंग का पानी पीएं-

चक्कर आने पर आप आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे खूब उबाले। जब वह पानी आधा रह जाए तो उसे पीएं। उससे काफी लाभ होगा।

मुनक्का और सेंधा नमक का सेवन करें-

मुनक्का को घी में भून कर उसमें सेंधा नमक मिलाकर खाने से चक्कर आने की समस्या खत्म हो जाती है। इसी के साथ जिन लोगों को चक्कर आते हैं। उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। रोजाना जूस पीने से चक्कर आना बंद हो जाएंगे ।लेकिन जूस में मीठा मसाला या अन्य कोई चीज नहीं डाले। सादा जूस पीये। इसी के साथ चाय कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।

Published on:
20 Aug 2021 06:02 pm
Also Read
View All