30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cracked heels : फटी एड़ियों को तुरंत ठीक करना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Cracked heels : फटी एड़ियों की समस्या से तुरंत राहत पाना है। तो आप यह घरेलू उपाय करें। इनसे कुछ ही दिनों में आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Aug 2021, 2:30 PM IST

Cracked heels

Cracked heels

नमी की कमी ओर एड़ियों पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण वह फटने लगती है। यह समस्या अधिक गीले और मिट्टी के संपर्क में आने से भी होती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रही है। तो कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से फटी एड़ियों से निजात पा सकती हैं।

दरअसल, एड़ियों में प्राकृतिक नमी की कमी होने के कारण एड़ियों की त्वचा ड्राई हो जाती है। जिससे उसमें क्रेक या बाहरी परत उतरने के कारण एड़ियां फट जाती है। फटी एड़ियों को जमीन पर रखने पर चुभन और दर्द होता है।

नारियल का तेल लगाएं-

अधिकतर महिलाएं एड़ियां फट जाने पर कई प्रकार की क्रीम का उपयोग करती है। लेकिन आप नारियल का तेल लगाएंगे। तो वह बहुत फायदेमंद होगा। क्योंकि नारियल का तेल आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है और इससे फटी एड़ियां तुरंत ठीक होने लगती है। इसके लिए आप रात में नारियल के तेल को हल्का गर्म करें और पांव को साफ करके तेल लगाएं और जुराबे पहन कर सो जाएं। सुबह उठने पर अपने पैरों को पानी से धोए। इस प्रक्रिया से बहुत जल्दी अपने पैरों में बदलाव दिखेगा।

नींबू का उपयोग करें-

नींबू और सेब का सिरका फटी एड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी त्वचा को साफ करने में मददगार होता है। आप नींबू की ऊपरी परत को हटा लीजिए और फिर 3 लीटर पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद गैस बंद करके इस मिक्सचर को ठंडा होने दें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका डालें और पैरों को इस में डालकर 15 से 20 मिनट तक बैठे रहे। इससे आपके पैरों की फटी एड़ियों के साथ ही पैरों की सूजन आदि समस्या से भी राहत मिलेगी।

एलोवेरा और ग्लिसरीन लगाएं -

फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन का उपयोग भी कर सकते हैं। क्योंकि एलोवेरा आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसलिए आप फटी एड़ी का इलाज करने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और गुनगुने पानी से पैर धोने के बाद इस पेस्ट को लगाएं। इससे आप की फटी एड़ियों की समस्या खत्म हो जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल