30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Tips : रूखे बेजान बालों को रेशमी और स्वस्थ बनाने के लिए अपनाएं यह देसी नुस्खे

Hair tips : रूखे और बेजान बालों को रेशमी और स्वस्थ बनाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Aug 2021, 4:27 PM IST

hair solution

Hair Tips

समय से पहले बाल झड़ना, बाल रूखे और बेजान होने के कारण आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जब बाल ही कमजोर हो जाते हैं।तो महिलाओं की खूबसूरती भी प्रभावित होती है। ऐसे में बालों को रेशमी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत जरूरी है।

दरअसल, कई महिलाएं समय से पहले अपने बालों में होने वाली समस्याओं के कारण परेशान रहती है। क्योंकि उनके बाल या तो रुखे या बेजान होते हैं या वे चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें बालों को संवारने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर ऐसी समस्या आपके साथ भी आ रही है। तो यह देसी नुस्खे अपनाएं।

दही और तेल का उपयोग करें-

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप दो चम्मच जैतून के तेल को एक कटोरी में डालकर एक कप दही डालें और इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसे अपने बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जिसके बाद बालों को अच्छे से धो लें।

अंडे का मास्क लगाएं-

बालों को पोषण देने के लिए आप अंडे का मास्क भी लगा सकते हैं। बालों को पोषण देने के लिए अंडे की सफेदी को अपने बालों में लगाएं और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में उसे ठंडे पानी से धोकर साफ करें।

केले का उपयोग करें -

आप अपने बालों का रूखापन और घुंघराले बालों से निजात पाना चाहते हैं। तो केले का उपयोग करें। आप एक पका हुआ केला मसल लें और उसे अपने बालों में लगाएं। इसे करीब 1 घंटे तक लगा रहने दे।फिर गर्म पानी से धो लें। इस प्रकार उक्त उपाय करने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा और आपके बाल रेशमी और मुलायम भी नजर आएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल