स्वास्थ्य

Iron Deficiency :- आयरन की कमी पूरा करने अपनाएं यह घरेलू उपाय, तुरंत दिखेगा असर

Iron Deficiency :- शरीर में आयरन की कमी होने से पूरा शरीर कमजोर हो जाता है। इसलिए हमें तुरंत आयरन की पूर्ति करनी होती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से जल्दी रिकवर कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2021, 11:15 AM IST
Iron Deficiency

शरीर में Iron Deficiency होने के कारण दर्द, सीने में जलन, थकान, मांसपेशियों की कमजोरी, त्वचा का रंग बदलना, अधिक ठंड लगना, पैरों के तलवे और हथेली ठंडी पड़ना आदि समस्याएं होती है। ऐसे में तुरंत आयरन की पूर्ति करना जरूरी होता है। इसके लिए आप घर में ही कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं।

शरीर होता कमजोर-

दरअसल, हमारे शरीर में रक्त की दो कोशिकाएं होती है। एक लाल और एक सफेद, जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है। तो खून की कमी होती है। इसे आयरन की मात्रा बढ़ाकर हिमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है। हिमोग्लोबिन की कमी होने से शरीर में कई प्रकार के रोग होते हैं, और शरीर कमजोर हो जाता है।

यह होती है समस्या -

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से व्यक्ति को थकान, त्वचा का रंग पीला पड़ना, भूख नहीं लगना, हाथ पैरों में सूजन, पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द आदि समस्याएं होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके हिमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

पालक का सेवन करें -

-शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर पालक का सेवन करें। पालक में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B9, आयरन, कैल्शियम, फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जानकारी के अनुसार पालक का सेवन करने से शरीर में 20% तक आयरन बढ़ जाता है।

टमाटर का जूस पीएं -

शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए टमाटर का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप एक गिलास टमाटर के जूस का सेवन रोजाना करें।

नींबू पानी पीएं -

रोजाना एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर आप इसमें शहद मिलाकर पीए, इस तरह नींबू शहद पीने से जल्दी आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ेगी।

मक्का के दाने खाएं -

हिमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए मक्का भी बहुत फायदेमंद होता है। आप मक्का के दाने का सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ गुड़ और मूंगफली खाने से भी शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।

चुकन्दर का जूस पीएं -

चुकंदर को सलाद के रूप में खाने या चुकंदर का जूस पीने से भी शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। चुकंदर और गाजर हिमोग्लोबिन को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
10 Jun 2021, 11:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत