स्वास्थ्य

Pink lips Home remedies :- होठों का कालापन दूर कर गुलाबी बनाने घर में करें यह उपाय

Home remedies for pink lips:- होठों पर काले धब्बे, रूखापन और फटने की समस्या हो रही है। तो कुछ घरेलू उपाय कीजिए। ताकि आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर रहे यह होंठ फिर से गुलाबी और कोमल हो जाए।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2021, 11:00 PM IST
pink lips Home remedies
pink lips Home remedies

गर्मी के मौसम में पानी की कमी, होठों पर अत्यधिक ब्यूटी प्रोडक्ट का उपयोग और अन्य कारणों से होठों पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं। ऐसे में Lips रूखे और बेजान से नजर आते हैं। जिससे आपकी खूबसूरती भी प्रभावित जाती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रही हैं। तो आज से ही कुछ घरेलू उपाय शुरू करें।

दरअसल, महिलाओं और युवतियों को अपने चेहरे की खूबसूरती के साथ होठों का भी बहुत ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि अगर आपके होंठ काले रूखे और बेजान होंगे, तो आपका चेहरा भी प्रभावित होगा।इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आपके होंठ फिर से गुलाबी, कोमल हो जाएंगे।

बादाम का तेल उपयोग करें:-

अगर आपके होठों पर काले धब्बे नजर आ रहे हैं। तो आप रात को सोने से पहले बादाम के तेल से अपने होठों की हल्की मालिश करें और उसे छोड़ दें। सुबह उठकर साफ पानी से होठों को धोएं। इस प्रकार रोजाना यह प्रक्रिया करने से कुछ ही दिन में आपके होठों का रूखापन दूर हो जाएगा और काले धब्बे भी कम हो जाएंगे।

शहद का इस्तेमाल करें:-

शाहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें ब्लीचिंग एजेंट के भी गुण होते हैं। आप दो बूंद शहद के साथ दो बूंद नींबू की मिलाकर अपने होठों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करेंगे, तो निश्चित ही आपके होठों पर नजर आ रहे काले धब्बे दूर होने लगेंगे।

शक्कर का स्क्रब लगाएं:-

होठों का कालापन दूर कर उन्हें नमी प्रदान करने के लिए आप शक्कर का स्क्रब तैयार करें और इसे अपने होंठों पर लगाएं। इसके लिए आप एक चम्मच शक्कर में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और उसे अपने होठों पर स्क्रब की तरह रगड़े। इसके बाद होठों को धो लें। यह प्रक्रिया सप्ताह में दो से तीन बार करें। इससे आपके होठों की डेड स्किन हट जाएगी और काले धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

खीरे का जूस लगाएं:-

होठों का कालापन दूर कर होठों को नमी प्रदान करने के लिए आप खीरे के जूस और खीरे का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप खीरे के जूस को होठों पर लगाकर करीब 20 मिनट तक रहने दें। फिर पानी से धो लें। इसी के साथ आप खीरे को काटकर उसे भी होठों पर हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं। इससे आपके होंठ कोमल होंगे। उनको नमी मिलेगी, तो काले दाग धब्बे भी दूर हो जाएंगे। क्योंकि खीरे में ब्लीचिंग और हाइड्रेटिंग गुण होता है। इसलिए यह होठों को मॉश्चराइज करने में भी काफी मददगार होता है।

पर्याप्त पानी पीएं:-

होठों और त्वचा में रूखापन का कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है। इसलिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पानी पर्याप्त मात्रा में पीने से आपके होंठ नहीं सूखेंगे और उन में नमी रहेगी।।तो वे निश्चित ही रूखे और बेजान नहीं होंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत