स्वास्थ्य

Skin rashes After waxing : वैक्सिंग के बाद त्वचा पर निकल आए हैं दाने, तो यह करें उपाय

Skin rashes after waxing : वैक्सिंग के बाद अगर आपकी त्वचा पर दाने हो जाते हैं। उनमें खुजली चलती है या किसी प्रकार की परेशानी होती है। तो यह घरेलू उपाय अपनाएं।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2021, 9:10 PM IST
Skin rashes After waxing
Skin rashes After waxing

अक्सर लड़कियां और महिलाएं अपनी त्वचा के बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती है। ताकि उनकी त्वचा सुंदर नजर आए। लेकिन इसके कारण कई बार उनकी त्वचा पर दाने निकल आते हैं। जिससे खुजली चलने लगती है और कई बार सूजन भी आ जाती है। अगर आपको भी इस प्रकार की समस्या होती है। तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपको स्किन पर होने वाले रैशेज से राहत मिलेगी।

एलोवेरा लगाएं-

वैक्सिंग के बाद अगर आपकी त्वचा पर दाने निकल आए हैं। तो आप एलोवेरा का उपयोग करें। आप एलोवेरा का पत्ता काटकर उसमें से जेल निकालें और इसे तुरंत स्किन पर लगाकर छोड़ दे। इसे घंटे 2 घंटे बाद चाहे तो धो सकते हैं या फिर लगा रहने भी दें तो कोई दिक्कत नहीं है। एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह बैक्टीरियल इनफेक्शन के खिलाफ भी काम करता है। इससे दाने और सूजन दोनों से राहत मिलेगी।

ऑलिव ऑयल लगाएं-

स्किन पर दाने या रेशेज की समस्या हो रही है। तो आप टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल लगाएं। इससे आपको स्किन पर हो रहे रेशेज से राहत मिलेगी। इसके लिए आप एक चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसे अपनी स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रात के समय करें और इसे लगा रहने दें।

सेब का सिरका-

स्किन पर हो रहे रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए आपसे सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैक्सिंग के बाद अगर आपकी त्वचा पर दाने आ गए हैं। तो आप एक चम्मच पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे कॉटन की मदद से हाथों या फिर जहां भी समस्या है। वहां पर लगा कर छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन की समस्या खत्म हो जाएगी। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल्स तत्व होते हैं।

नारियल का तेल लगाएं -

नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप वैक्सिंग कराने के बाद तुरंत अगर नारियल का तेल लगाते हैं। तो यह आपको इस प्रकार की समस्या नहीं होने देगा। क्योंकि नारियल तेल में फेनोलिक एसिड और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें