30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vitamins: विटामिन की कमी होने पर शरीर में नजर आने लगते हैं यह लक्षण

Vitamins : शरीर में विटामिन की कमी होने पर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। अगर आपके शरीर में भी इस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। तो तुरंत कुछ घरेलू उपाय से विटामिन की पूर्ति करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Aug 2021, 10:21 AM IST

vitamins for women

vitamins for women

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। शरीर में इन चीजों की कमी होने पर कई प्रकार के लक्षण नजर आने लगते हैं। जो आपकी कमजोरी को दर्शाते हैं। अगर आपके शरीर में भी इस प्रकार के कोई लक्षण नजर आएं। तो आप कुछ घरेलू उपाय करके इन्हें दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - कान का मैल निकालना है तो अपनाएं यह घरेलू नुस्खे.

बालों का झड़ना -

अगर आपके बाल समय से पहले झड़ रहे हैं। सफेद हो रहे हैं। टूट रहे हैं, तो यह आपके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी को दर्शाते हैं। ऐसे में आप अपने आहार में पालक, साबुत अनाज, नट्स को शामिल करें।

यह भी पढ़ें - इस कारण होती है कब्ज की समस्या, निजात पाने के लिए करें यह उपाय.

नाखून कमजोर होना-

अगर आपके नाखून कमजोर नजर आ रहे हैं। वह बढ़ नहीं रहे हैं और उनमें किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आ रहे हैं। तो आप अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करें।

यह भी पढ़ें - एक जगह पर घंटों तक बैठे रहने से सेहत के साथ मानसिक स्वास्...

दांतों में खून आना -

अगर आप ब्रश करते हैं। उस दौरान दांतों में से खून आता है। तो यह विटामिन सी की कमी का कारण है। शरीर में विटामिन सी की कमी होने से यह कमजोर होने लगती है। इसे पूरा करने के लिए आप टमाटर, नींबू, कीवी, मटर, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - चेहरे से व्हाइट हेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय.

त्वचा लाल होना -

कुछ लोगों की त्वचा बहुत जल्दी लाल हो जाती है। थोड़ी सी रगड़ लगने या खरोंच आने पर ऐसी समस्या होती है। तो आप के शरीर में विटामिन बी 6 की कमी हो सकती है। विटामिन बी 6 शरीर में कॉलेजन बढ़ाने में मददगार होता है। इससे त्वचा पर ग्लो बना रहता है ।

हड्डियों में दर्द-

जिन लोगों की हड्डियों में दर्द होता है। उन्हें डेरी प्रोडक्ट, दूध, गाजर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हड्डियों के लिए विटामिन डी और कैल्शियम बहुत जरूरी है। रोजाना 15 मिनट की धूप लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल