30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Constipation problem : इस कारण होती है कब्ज की समस्या, निजात पाने के लिए करें यह उपाय

Constipation problem : कब्ज की समस्या होने से व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो आज से ही यह घरेलू उपाय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Aug 2021, 3:44 PM IST

Constipation

Constipation

शरीर में पानी की कमी, लगातार एक स्थान पर बैठे रहना, अधिक तेल मसालों का सेवन, जरूरत से कम खाना, पेन किलर आदि दवाओं का अधिक इस्तेमाल आदि के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। जिसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। जिससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी।

दरअसल, पाचन तंत्र गड़बड़ रहने के कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं शुरू हो जाती है। जिसमें कब्ज भी एक मुख्य समस्याएं है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पैरों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय.

गर्म पानी और नींबू का सेवन करें -

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप गर्म पानी में नींबू मिलाकर सेवन करें। इसके लिए आपको सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना होगा। जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी। इसी के साथ रात को सोने से पहले दूध में कैस्टर ऑयल मिलाकर पीने से पेट सुबह साफ हो जाता है।

यह भी पढ़ें - शरीर में खून की कमी होने पर नजर आएंगे यह लक्षण, तुरंत दें ध्यान.

शहद और दूध का सेवन करें -

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप रात को सोने से पहले दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और पेट तंदुरुस्त रहता है। कब्ज की समस्या से भी धीरे-धीरे राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल कर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगी मेथी, इस तरह करें उपयोग.

नींबू का रस और काला नमक -

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीएं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें - नेगेटिव कैलोरी वाले फलों का सेवन करने से कंट्रोल होगा आपका वजन.

त्रिफला का सेवन करें-

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आप पानी में त्रिफला को डालकर, उसका सेवन करें यह कब्ज की समस्या को तुरंत दूर करता है।

अमरूद का सेवन करें-

अमरूद और पपीते का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या दूर होती है। पपीता का सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या नहीं होती है। क्योंकि इसमें विटामिन डी बहुत अधिक मात्रा में होता है।

अंजीर का पानी पीएं-

अंजीर को पानी में गला कर खाएं। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। आप चाहे तो दूध के साथ भी अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करें।क्योंकि पालक की सब्जी और जूस का सेवन करने से भी कब्ज की समस्या जल्दी दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल