30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swelling : पैरों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

Swelling : पैरों की सूजन कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। जिनके माध्यम से चंद मिनटों में पैरों की सूजन कम हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Aug 2021, 10:36 PM IST

Swelling : पैरों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

Swelling : पैरों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

काफी देर तक पैर लटका कर बैठने, पैरों में ठंडक लगने, काफी देर तक पानी में रहने आदि कारणों से पैरों में अचानक सूजन आ जाती है। आपके पैर बहुत मोटे-मोटे नजर आते हैं। अगर ऐसी समस्या है। तो आप कुछ घरेलू उपाय से इस सूजन को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - नेगेटिव कैलोरी वाले फलों का सेवन करने से कंट्रोल होगा आपका वजन.

पानी में नमक डालकर पैर रखें-

आपके पैरों पर सूजन है। तो आप करीब आधा टब गर्म पानी करें। उस गुनगुने पानी में आधा कप नमक डालें और इसमें अपने पैर रखकर 15 से 20 मिनट तक के लिए बैठे। इस दौरान आपके पैर पूरे पानी में डूबने चाहिए। क्योंकि नमक में हाइड्रेटेड मैग्नीशियम रहता है। जो सूजन पर धीरे-धीरे कंट्रोल करता है। पैरों को थकान आदि समस्या से आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना भेल, इस तरह करें घर में तैयार.

बेकिंग सोडा का उपयोग-

पैरों की सूजन से राहत पाने के लिए आप चावल के पानी में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बनाएं। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच चावल को पानी में उबालें। फिर इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट नुमा बना लें और इसे अपने पैरों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप पैरों को धो सकते हैं। इससे आपको तुरंत सूजन से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - कहीं इन गलतियों के कारण तो प्रभावित नहीं हो रही आपकी सेहत.

बर्फ की सिकाई करें -

पैरों में सूजन आने की समस्या से राहत पाने के लिए आप एक कॉटन के कपड़े में 4 से 5 आइस क्यूब लेकर सूजन वाली जगह पर सिकाई करें। बर्फ लगाने से रक्त का प्रवाह बेहतर होगा और दर्द और सूजन से आपको राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना करें केले का सेवन, इन समस्याओं को भी करेगा दूर.

एसेंशियल ऑयल-

एसेंशियल ऑयल का उपयोग करने से पैरों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है। आप पानी में यह ऑयल डालें और इसमें आधा कप नमक भी मिलाएं और अपने पैरों को डुबोकर करीब 15 से 20 मिनट तक रखें। आप चाहे तो तीन से चार बूंद के यूकेलिप्टस, पिपरमिंट, लेमन एसेेंशियल ऑयल और आधा बाल्टी गर्म पानी यह सब मिलाकर भी अपने पैरों को पानी में डुबोकर रखें। इससे सूजन में बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल