30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fenugreek : यूरिक एसिड कंट्रोल कर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगी मेथी, इस तरह करें उपयोग

Fenugreek : शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने से जोड़ों के दर्द सहित कई समस्याएं होने लगती है। जिसे कंट्रोल करने के लिए आप इन घरेलू उपाय से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Aug 2021, 12:09 PM IST

Uric acid

Uric acid

यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आजकल आम होती जा रही है। पहले यह समस्या अधिक उम्र वाले लोगों को होती थी। लेकिन अब युवा अवस्था में यह समस्या लोगों को घेरने लगी है। शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने से जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न आदि समस्याएं होती है। जिससे निजात पाने के लिए आप मेथी का सहारा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मखाना भेल, इस तरह करें तैयार।

किडनी नहीं कर पाती फिल्टर-

दरअसल, यूरिक एसिड हमारी बॉडी से निकलने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है। जिसे किडनी फिल्टर करके यूरिन के माध्यम से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड अधिक हो जाता है। तो किडनी भी इसे पूरा फिल्टर नहीं कर पाती है और यह ब्लड में जमा होने लगता है। ऐसे में यूरिक एसिड के कारण शरीर पर कई प्रभाव पड़ते हैं। जिससे बचने के लिए आप मेथी का उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - कहीं इन गलतियों के कारण तो प्रभावित नहीं हो रही आपकी सेहत।

सेहत के लिए भी फायदेमंद मेथी-

मेथी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन आदि पाया जाता है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे यूरिक एसिड भी कंट्रोल होता है। तो आइए जानते हैं किस तरह इसका उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना करें केले का सेवन।

इस तरह करें उपयोग-

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए आप रात में सोने से पहले एक कप में आधा चम्मच मेथी डालें और उसमें पानी डालकर रख दें। दूसरे दिन सुबह उठकर इन बीजों को अलग करें और मेथी के पानी को हल्का गुनगुना कर खाली पेट सेवन करें। इसी के साथ आप मेथी के बीजों को भी चबा कर खा सकते हैं। क्योंकि मेथी में प्रोटीन और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसलिए यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसका उपयोग हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल