स्वास्थ्य

Weight gain : कमजोरी दूर कर वजन बढ़ाना है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

Weight gain : वजन बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपके शरीर में कमजोरी नहीं रहेगी और आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।

2 min read
Aug 13, 2021
water weight

अगर आप बहुत कमजोर हैं। दुबले पतले हैं और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपका शरीर स्ट्रांग होगा और आप स्वस्थ नजर आएंगे। इसके लिए आपको कोई खास जतन भी नहीं करना है। केवल कुछ चीजों का सेवन करना होगा।

दरअसल, कुछ लोगों का वजन बहुत कम होता है।इस कारण उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। ऐसे में उन्हें कई छोटी मोटी बीमारियां भी आसानी से घेर लेती हैं। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह घरेलू उपाय करें।

केले का सेवन करें -

केले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को कमजोरी है और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। वे रोजाना केला खाएं। क्योंकि केले से वेट बहुत जल्दी बढ़ता है। केले में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होती है। जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ही वजन बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए आप केले को दूध के साथ भी खा सकते हैं। या केले का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

घी और मक्खन का सेवन करें-

वजन बढ़ाने के लिए आप मक्खन और घी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को वेट कम करना रहता है। वह इन चीजों का सेवन कम करते हैं। लेकिन आपको कमजोरी है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो आप मक्खन और घी का सेवन करें। मक्खन में सेचुरेटेड फैट और कैलोरी दोनों होते हैं और इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ने लगेगा।

आलू का सेवन करें-

आलू का सेवन भी वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कांप्लेक्स शुगर होता है। जो आपका वजन बढ़ाने में मददगार होता है। आप आलू का सेवन किसी भी तरह से कर सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा तला हुए नहीं खाएं तो अच्छा है।

भरपूर नींद ले-

वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें। आपको रोजाना कम से कम रात में 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है। तो भी आपका वजन प्रभावित होता है।

अंडे का सेवन करें-

अंडे का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी हाई रहती है और प्रोटीन भी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आपको बेहतर परिणाम मिलते हैं। लेकिन कच्चा अंडा नहीं खाना चाहिए।

Published on:
13 Aug 2021 06:24 pm
Also Read
View All