स्वास्थ्य

Dandruff problem : डैंड्रफ के कारण बदल गई है बालों की दशा, तो यह करें उपाय

Dandruff Problem : बालों में डैंड्रफ की समस्या होने के कारण आपको कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। क्योंकि डैंड्रफ होने से बालों में खुजाल चलती है और बालों के दशा ही बदल जाती है। इस कारण आप इन घरेलू उपाय की मदद से डैंड्रफ से निजात पा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 5:37 PM IST
,
बालों में डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाएंगे यह घरेलू उपाय,रायपुर के दो तस्करों से 50 लाख रुपए के 440 हीरे जब्त,रायपुर के दो तस्करों से 50 लाख रुपए के 440 हीरे जब्त,बालों में डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाएंगे यह घरेलू उपाय

साफ-सफाई का अभाव और अन्य कारणों से कई बार बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इससे जल्द निजात नहीं मिलने पर बाल सफेद होना और झड़ना भी शुरू हो जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हो चुके हैं। तो यह घरेलू उपाय जरूर करें।

नारियल के तेल-

डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसमें नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। तो जल्दी डेंड्रफ समाप्त हो जाता है। क्योंकि नारियल तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व नींबू के रस के साथ मिलकर डैंड्रफ को दूर करते हैं। नारियल के तेल और नींबू के रस को बालों की जड़ों में अच्छे को लगाना चाहिए। इसके लिए आप तेल को हल्का गर्म करें और अपनी उंगलियों से मसाज करते हुए लगाएं। इसे लगाने के बाद 1 घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। ऐसा सप्ताह में तीन बार करने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

ऑलिव ऑयल और हल्दी-

डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आप ऑलिव ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। इसी में हल्दी भी मिला सकते हैं। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और यह डैंड्रफ पैदा करने वाले तत्वों को मारने में मदद करती है। इसलिए आप एक कटोरी में दो चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और अपने बालों की जड़ों में लगाएं।

नीम और तुलसी का उपयोग करें-

डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आप नीम और तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम और तुलसी की थोड़ी पत्तियां लेकर पानी में डालकर उबालें। जब यह उबलते हुए पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। इससे डेंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें -

मुल्तानी मिट्टी भी डैंड्रफ को दूर करने में काफी मददगार होती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में एप्पल विनेगर डालें और इसे शैंपू की तरह सप्ताह में दो बार लगाएं। इससे डैंड्रफ की समस्या काफी कम हो जाएगी।

ट्री ट्री ऑयल लगाएं-

बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए आप ट्री ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है। जो पुराने से पुराने डैंड्रफ को खत्म करने में मददगार होता है। इसके लिए आप शैंपू में ट्री ट्री आयल की कुछ बूंदें डालें और बालों को धोएं ।इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें