स्वास्थ्य

Skin allergy : अक्सर होती है स्किन एलर्जी तो इस तरह रखें अपनी त्वचा का ध्यान

Skin allergy : स्किन एलर्जी की समस्या से आप परेशान हो चुके हैं। तो अब कुछ घरेलू उपाय से अपनी त्वचा का ध्यान रखें। ताकि आपको बार-बार होने वाली स्किन एलर्जी की समस्या से निजात मिल जाए।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 1:43 PM IST
बदलते मौसम में स्किन एलर्जी से हैं परेशान, अपनाएं ये 10 तरीके होगा फायदा
Skin allergy

हमारी त्वचा शरीर का सबसे नाजुक अंग होती है। इस कारण जरा सी लापरवाही और ध्यान नहीं देने से खुजली, लालपन, चख्त्ते, सूजन आदि समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप जैसे ही आपकी त्वचा पर इन्फेक्शन के लक्षण नजर आए। तुरंत चिकित्सक को दिखाएं या फिर कुछ घरेलू उपचार करें। जिससे आपको स्किन एलर्जी की समस्या से निजात मिल सके।

इस कारण होती है स्किन एलर्जी-

स्किन एलर्जी वैसे तो कई कारणों से होती है। लेकिन इनमें से मुख्य है। धूल, मिट्टी, प्रदूषण के संपर्क में आना, पालतू पशु, अशुद्ध बासी भोजन, कीड़े के काटने, गलत दवाई का उपयोग, शैंपू, परफ्यूम का उपयोग, साफ सफाई का अभाव, त्वचा पर लगाई दवा, लिपस्टिक, साबुन आदि का असर भी होता है।

स्किन एलर्जी से बचने अपनाएं यह घरेलू उपाय-

सेब का सिरका उपयोग करें-

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका प्राकृतिक होता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जिसे आप चेहरे पर लगाएंगे। तो निश्चित ही संक्रमण खत्म होगा। इसलिए आप सेब के सिरके का एक चम्मच एक कप पानी में मिलाएं और उसे गर्म करें। इसे रुई की मदद से अपने चेहरे या प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। इसका उपयोग तब तक करें, जब तक कि स्किन एलर्जी में सुधार नहीं हो।

एलोवेरा जेल-

स्किन एलर्जी से बचने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि इसमें हीलिंग गुण होते हैं। एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के कारण यह खुजली, लाल चकत्ते और जलन से राहत दिलाने में मददगार होता है। इसलिए आप एलोवेरा का पत्ता काट कर उसका जेल निकालें और उसे प्रभावित जगह पर लगाकर आधे घंटे तक रहने दे। फिर धो ले। इससे आपकी त्वचा से संबंधित समस्या दूर होगी।

नारियल का तेल लगाएं -

नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसका उपयोग आप प्रभावित जगह पर लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद धो सकते हैं। अन्यथा वह अपने आप भी सोख लेगा।

तुलसी का उपयोग-

तुलसी का उपयोग भी स्किन एलर्जी से राहत दिलाता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। इस उपाय को तब तक करें जब तक कि स्किन एलर्जी से राहत ना मिल जाए।

नीम का उपयोग करें-

नीम एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होती है। इसका उपयोग करने के लिए आप नीम के पत्तों को पीसकर इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। तो आपको तुरंत आराम नजर आने लगेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें