30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neck Pain : गर्दन का दर्द सता रहा है तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Neck Pain: गर्दन का दर्द वैसे तो बहुत मामूली होता है। लेकिन यह इंसान को परेशान करके रख देता है। अगर आप को भी इस प्रकार का दर्द हो रहा है। तो यह घरेलू टिप्स अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Jul 2021, 6:16 PM IST

Neck Pain

Neck Pain

सोते समय गर्दन इधर-उधर होने, गर्दन में लचक आने, झटका लगने सहित अन्य कारणों से गर्दन का दर्द शुरू हो जाता है। इससे कई बार गर्दन अकड़ जाती है। तो कई बार आगे पीछे भी नहीं होती है। ऐसी अवस्था में व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय से इसे दूर किया जा सकता है।

गलत तरीके से बैठने उठने और सोने के कारण अक्सर गर्दन दर्द करने लग जाती है। जिसके कारण गर्दन आगे पीछे करने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार चोट लगने या चलते चलते ही मांसपेशियों में खिंचाव आने से भी यह समस्या हो जाती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इसे दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - पैर के तलवे में हो रही है जलन तो दूर करने के लिए करें ये उपाय।

एक्सरसाइज करें -

अगर आपकी गर्दन लचक खा गई है और आगे पीछे नहीं हो रही है। तो आप गर्दन की हल्की एक्सरसाइज करें। इससे मांस पेशियों में खिंचाव आएगा और दर्द से भी निजात मिलेगी। इसी के साथ गर्दन भी आगे पीछे होने लगेगी। इसके लिए आप गर्दन को लेफ्ट और राइट दोनों साइड हल्के हल्के घुमाएं।

यह भी पढ़ें - त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए चेहरे पर लगाएं नीम का फेस पैक।

गर्दन की मालिश कराएं-

गर्दन में अकड़न होने के कारण गर्दन आगे पीछे नहीं होती है। ऐसे में प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा गर्दन की मालिश करवाना चाहिए। इससे पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और इससे दर्द में भी राहत मिलेगी। गर्दन भी ठीक से आगे पीछे हो सकेगी।

यह भी पढ़ें - बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद तो घर में करें यह उपाय।

वजन नहीं उठाएं -

कई बार गर्दन अकड़ना और गर्दन का दर्द वजन उठाने से भी हो जाता है। इसलिए आप उतना ही वजन उठाएं जितना कि आसानी से उठा सकते हैं।अधिक वजन उठाने से बचना चाहिए। इससे आपकी गर्दन में दर्द होगा।

यह भी पढ़ें- दूध के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है नुकसानदायक।

यह उपाय भी करें -

गर्दन दर्द से निजात पाने के लिए आपको कोशिश करना चाहिए कि गर्दन को झटका ना लगे। गर्दन को अचानक झटके से नहीं मोड़ना चाहिए। इससे सूजन भी आ सकती है। गर्दन का दर्द अधिक हो तो आप गर्दन को आगे पीछे और ऊपर नीचे हल्के हल्के स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इससे दर्द में भी राहत मिलेगी और गर्दन भी घूमने लगेगी। गर्दन की मांसपेशियों को आराम देने के लिए आप कुछ देर के लिए गर्दन कॉलर पहने। जब गर्दन में दर्द हो और वह इधर-उधर नहीं हो पा रही है। तो बिना तकिए के सोना चाहिए। अगर उपरोक्त उपाय करने के बावजूद भी गर्दन का दर्द दूर नहीं हो रहा है तो फिर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल