30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Fall : बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद, तो घर में करें यह उपाय

Hair Fall : बालों के झड़ने की समस्या आजकल आम हो चुकी है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और कोई हल नहीं निकल रहा है। तो आज से ही यह घरेलू उपाय शुरू कीजिए। इससे निश्चित ही बाल झड़ने की समस्या में कमी आएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Jul 2021, 11:43 AM IST

hair fall

hair fall

मौसम में बदलाव, प्रदूषण, तनाव आदि कारणों से बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय शुरू कर सकते हैं। इससे आपके Hair Fallकी समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। इसके लिए आपको घर में ही तेल तैयार करके बालों में लगाना होगा। जिससे निश्चित फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - वजन काम करने के लिए हरी सब्जियों और फलों का करें इस तरह सेवन।

आयल थेरेपी-

बालों को झड़ने से रोकने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप आयल थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच अरंडी का तेल और 5 से 7 करी पत्ते लेने होंगे। अब आप एक बर्तन में दोनों तेल को डालकर गर्म होने तक रुके। इसके बाद पत्तियों को डालें और 2 मिनट बाद गैस बंद करके इस तेल को ठंडा होने दें। जब तेल अच्छे से ठंडा हो जाए, तो आप बालों की जड़ों में मालिश करते हुए इस तेल को लगा लें। इस तेल को करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें। ताकि सिर की त्वचा में अच्छे से समा जाए। इसके बाद ठंडे पानी और शैंपू से बाल धो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बारिश में इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स।

बालों में उपयोग करें हेयर मास्क-

बालों की ग्रोथ बढ़ाने और झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए आप हेयर मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा छोटा चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच आंवला पाउडर लेकर 2 बड़े चम्मच नारियल के तेल में मिलाएं। अब आप सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों में उंगलियों से लगाएं। इसे लगने के करीब 1 घंटे बाद तक सेट होने दें और बाद में जेंटल शैंपू से सिर धो लें।

यह भी पढ़ें - सुबह का नाश्ता नहीं करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

जेल और ऑयल थेरेपी-

इस थेरेपी का उपयोग करने से आपके बालों को भरपूर पोषण मिलेगा और बाल मजबूत होंगे। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और एक बड़ा चम्मच मेथी का तेल लें। अब आप इन सभी को अच्छे से मिला ले और अपने बालों की स्केल्प पर लगाएं। इसे 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। उसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें और बाद में शैंपू भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन पढ़ाई से प्रभावित हो रही बच्चों की आंखें इस तरह करें बचाव।

केमिकल का नहीं उपयोग-

उक्त उपाय काफी मददगार साबित होंगे। क्योंकि इन में किसी भी प्रकार के केमिकल या बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। यह सभी चीजें प्राकृतिक होने से आपको किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा और बालों को भी भरपूर पोषण मिलेगा। वह मजबूत और शाइनी होंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।