30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Immunity : बारिश में इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Immunity : बारिश के मौसम में इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए हमें कुछ आसान टिप्स का इस्तेमाल करना होगा। जिससे आप इस मौसम में भी स्वस्थ रह सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jul 2021, 1:34 PM IST

immunity strong

immunity strong

बारिश के मौसम में हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के कारण मलेरिया डेंगू जैसी कई बीमारी होती है। इसलिए आप अपने आप को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान टिप्स जरूर अपनाएं। इससे आपका Immunity सिस्टम भी स्ट्रांग रहेगा।

यह भी पढ़ें - मोबाइल के साथ समय गुजारना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक ।

संतुलित आहार लें -

बारिश के मौसम में खान-पान का ध्यान बहुत रखना पड़ता है। थोड़ा सा तला गला और बासी भोजन इस मौसम में आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आप संतुलित आहार लें। हरी सब्जी और साबुत अनाज अपने आहार में शामिल करें। प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करें। इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए पानी भी भरपूर पिए ।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा देर तक गुस्सा रहना।

वर्कआउट करें -

बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको वर्कआउट करना चाहिए। आप रोजाना कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करें और अगर एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। तो टहलने जाएं। इससे आप फिट रहेंगे और आपके शरीर में ब्लड सरकुलेशन भी बराबर रहेगा।

यह भी पढ़ें - पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें इस ड्रिंक का सेवन।

8 घंटे जरूर सोएं-

चाहे कोई भी मौसम हो, लेकिन आपको हर मौसम में अपनी नींद कम से कम 7 से 8 घंटे पूरी करना चाहिए। क्योंकि नींद पूरी नहीं होने के कारण कई बीमारियां घेर लेती हैं। इसलिए आप कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं।

यह भी पढ़ें - त्वचा में हो रहे है छोटे छोटे दाने तो इस तरह करें दूर।

तनाव से दूर रहें-

व्यक्ति को तनाव भी मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। इसलिए आप अपने शरीर पर तनाव को हावी नहीं होने दे। अगर तनाव आता है तो उसे दूर करने सोशल एक्टिविटी करें।

धूम्रपान से बचे-

हमें धूम्रपान से बचना चाहिए। शराब, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे हमारे फेंफड़े भी कमजोर होते हैं और हमारी सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।