30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss : वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों और फलों का करें इस तरह सेवन

Weight Loss : वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। इससे आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे और आपका वजन भी दिन-ब-दिन कम होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jul 2021, 4:45 PM IST

weight loss

weight loss

वजन कम करने के लिए लोग कई जतन करते हैं।लेकिन इसके बावजूद भी वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाह रहे हैं। तो आप वर्कआउट के साथ ही कुछ सब्जियों और फलों का सेवन करें। इससे आपके शरीर को पोषक तत्वों भी मिलेंगे और आपका वजन भी कम होगा।

दरअसल, बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों को समय का अभाव है। इसी के साथ लोग खाने पीने में भी ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण वजन कंट्रोल से बाहर हो जाता है। जिसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसलिए आप अपने आहार में बदलाव करके वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए भोजन में नहीं कैलोरी में करें कमी।

ब्रोकली का सेवन करें -

वजन कम करने के लिए आप भोजन में ब्रोकली का सेवन करें। यह खाने में भी अच्छी लगती है और इसमें पोषक तत्व भी होते हैं। ब्रोकली में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड आदि तत्व होते हैं। जिसे खाने से आपका ह्रदय भी स्वास्थ्य रहता है और आंखों के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए सप्लीमेंट का नहीं करें उपयोग, होता है यह नुकसान।

केल खाएं -

केल हरी सब्जियों में अहम भूमिका निभाती है। इसका सेवन करने से आपका मोटापा दूर होगा। यह हरी सब्जियों में सबसे अधिक पौष्टिक होती है। इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।

यह भी पढ़ें - चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

तरबूज का सेवन करें-

तरबूज का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें 90% से अधिक पानी होता है। इस कारण इसे खाने से पेट भरा रहता है।और हम अतिरिक्त डाइट से बच जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रोल और कैलोरी बहुत कम होते हैं । इस कारण हाई ब्लड प्रेशर, आंखें आदि के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें - भोजन के बाद चाय पीना शरीर के लिए नहीं फायदेमंद।

लौकी का सेवन करें -

लौकी का सेवन भी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पचने में आसान होती है और इसका जूस पीने से हमारा वजन भी कंट्रोल रहता है। अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं। तो लोकी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लौकी में कई प्रकार के विटामिन खनिज फाइबर आदि होते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल