30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss : वजन घटाने नहीं करें सप्लीमेंट का सेवन, होता है जमकर नुकसान

Weight Loss : अगर आप वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स का उपयोग करते हैं। तो तुरंत बंद कर दीजिए। क्योंकि इससे आपकी सेहत को कई सारे नुकसान हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Jul 2021, 8:05 PM IST

Weight loss

Weight loss

बढ़ते वजन से हर कोई परेशान होता है। इस कारण वह वजन कम करने के लिए फैट बर्नर Supplement का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

वजन कम करने के लिए अगर आप सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। तो शुरुआत में तो आपको वजन कम होता नजर आएगा। लेकिन बाद में यही सप्लीमेंट हमारे हार्ट, किडनी, लीवर आदि पर इफेक्ट करता है। इसलिए इस प्रकार के सप्लीमेंट लेना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

इस कारण फायदेमंद नहीं है। वजन घटाने के लिए सप्लीमेंट का सेवन-

यह भी पढ़ें - किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय।

किडनी ओर लीवर को नुकसान-

-वजन कम करने के लिए जिन शेक और फ्रूट जूस का सेवन हम करते हैं। उन शेक में स्वीटनर आर्टिफिशियल शुगर और फ्लेवर्स मिलाया जाता है। जो आपकी किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचाता है। इसी के साथ आपका वजन घटने की बजाय और बढ़ने लगता है। इसमें आर्टिफिशियल शुगर होती है।।जिसके कारण हृदय रोग, डायबिटीज, हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें - खाली पेट सलाद दही सहित इन चीजों का सेवन करने से शरीर को हो सकता है यह नुकसान।

पेट की समस्या-

-यूं तो बाजार में वजन कम करने के लिए कई फेट बर्नर सप्लीमेंट्स मिलते हैं। लेकिन इनमें विभिन्न प्रकार के केमिकल होते हैं। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे हमारी भूख कम हो जाती है और लिवर और पेट की समस्याएं होने लगती है। इसलिए इस प्रकार के सप्लीमेंट लेने से पहले आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - सिर दर्द से परेशान है तो पेन किलर की जगह करें यह उपाय।

तनाव और सिरदर्द-

-बाजार में मिलने वाले ग्रीन कॉफी जैसे प्रोडक्ट लेने से पहले आप अच्छे से जांच कर ले। कहीं ये आपकी सेहत पर किसी प्रकार से नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगे। क्योंकि कई प्रोडक्ट तनाव और सिरदर्द की समस्या दे सकते हैं। क्योंकि इनमें कैफीन की अधिक मात्रा होती है। जो आपके हार्ट पर भी बुरा असर डालती है।

यह भी पढ़ें - भोजन के बाद चाय पीना शरीर के लिए नहीं फायदेमंद।

शरीर पर प्रभाव-

-वजन घटाने की दवाइयां बाजार में खूब मिलती है। लेकिन यह हानिकारक केमिकल के प्रोडक्ट होते हैं। जिनका उपयोग नहीं करना चाहिए।क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मददगार होते हैं। इन दवाइयों के सेवन से वजन घटने की अपेक्षा शरीर पर इफेक्ट होने लगता है।

-किसी भी प्रकार के डाइट सप्लीमेंट्स लेने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ताकि यह आपके ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, लीवर, किडनी, हार्ट पर इफेक्ट नहीं पहुंचाए।

-वजन कम करने के लिए किसी सप्लीमेंट या दवाइयां लेने की अपेक्षा आप एक्सरसाइज, योगा, परिश्रम आदि के माध्यम से अपना वजन कम करें, तो बेहतर होगा यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल