30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tanning : चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

Tanning : बारिश का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक बरसात शुरू नहीं हुई है। गर्मी अपना कहर अभी भी बरसा रही है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है। तो आप उसे इन घरेलू उपाय से दूर कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 15 Jul 2021, 6:17 PM IST

Tanning

Tanning

चेहरे Tanning हो जाने के कारण हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है। इसे दूर करने के लिए वैसे तो आपने कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन अगर उनसे कोई फायदा नहीं हो रहा है। तो आप यह घरेलू उपाय अपनाएं। इससे निश्चित ही आपको फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - चेहरे को झाइयों और कालेपन से दूर रखने के लिए अपनाएं ये उपाय।

केसर दूध पैक लगाएं -

आप अपने चेहरे से टैनिंग को हटाने के लिए केसर दूध पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप तीन से चार केसर की पत्तियां और 5 चम्मच दूध को लेकर अच्छे से मिलाएं और इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाकर दो-तीन घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

यह भी पढ़ें - मानसून के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें यह उपाय।

चन्दन लगाएं-

त्वचा से टैनिंग दूर करने के लिए चंदन बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़ें - विटामिन डी की कमी होने से नजर आएंगे यह लक्षण।

टमाटर का पैक लगाएं -

टमाटर घर में आसानी से मिल जाता है। आप एक टमाटर को लेकर अच्छे से ग्राइंड कर लेे। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक रहने दें। फिर ताजा पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में तीन बार करने से आपके चेहरे से टैनिंग हट जाएगी।

यह भी पढ़ें - बालों की सफेदी दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

बेसन पैक लगाएं-

आप घर में उपयोग होने वाले बेसन से पैक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप 3 छोटे चम्मच बेसन में एक चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू का रस मिलाएं। इसमें चुटकी भर हल्दी भी डाल सकते हैं और इसे अच्छे से पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रहने दे। इसके बाद जब यह सूखने लगे, तो ताजे पानी से धो लें। उक्त उपाय में से कुछ को अपनाने से आपके चेहरे से जल्द ही टेनिंग हट जाएगी और आपके चेहरे में निखार आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल