30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breakfast :सुबह का नाश्ता नहीं करना आपकी सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

Breakfast : सुबह का नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप उससे छोड़ रहे हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं सुबह का नाश्ता स्किप करने के कारण क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jul 2021, 11:46 AM IST

Breakfast

Breakfast

सुबह का पहला आहार ब्रेकफास्ट होता है। जिससे आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और कई पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप इसे छोड़ रहे हैं। तो यह काफी नुकसान कर रहे हैं। कुछ लोग डाइटिंग, सुबह काम पर जल्दी जाने आदि कारणों से सुबह का Breakfast छोड़ देते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।

दरअसल, रात के खाने के बाद सुबह के खाने के बीच काफी अंतराल हो जाता है। इस अंतराल के बीच में सुबह उठने के कुछ देर बाद नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट खाली नहीं रहता है। लेकिन कुछ लोग विभिन्न कारणों से सुबह का नाश्ता भी छोड़ देते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक नहीं है। सुबह का नाश्ता नहीं करने से यह नुकसान होते हैं।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन पढ़ाई से प्रभावित हो रही बच्चों की आंखें, इस तरह रखें ध्यान।

पोषक तत्वों की कमी-

अगर आप सुबह का नाश्ता छोड़ रहे हैं। तो यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर सकता है। क्योंकि यह सुबह उठने के बाद पहला आहार होता है और रात के खाने के करीब 7 से 8 घंटे बाद आप इसे लेते हैं। ऐसे में अगर आप नाश्ता नहीं करेंगे तो आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - दांतों में सड़न की समस्या है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय।

मेटाबॉलिज्म स्लो -

सुबह का नाश्ता नहीं करने से आपका मेटाबॉलिज्म पर भी विपरीत असर पड़ता है। इसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे कैलोरी भी कम बर्न होती है।

यह भी पढ़ें - बरसात के मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखने अपनाएं ये आसान टिप्स।

इम्यूनिटी भी कमजोर-

रात के भोजन के बाद सुबह के नाश्ते के बीच काफी अंतराल हो जाता है। अगर आप इसे भी छोड़ देते हैं। तो यह आपकी इम्युनिटी पर असर करता है। आपको एनर्जी नहीं मिलती है। इस कारण आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान करता है और इम्युनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - वजन बढ़ाना है तो केला घी और मक्खन का इस तरह करें उपयोग।

बढ़ सकती है क्रेविंग-

नाश्ता नहीं करने से आप की जंक फूड के लिए क्रेविंग बढ़ सकती है। इसलिए नाश्ता जरूर करें।नाश्ता करने का अगर वक्त नहीं है। तो सेब या अन्य कोई फल खा लें।

मोटापा बढ़ाएगा -

अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। तो दोपहर में अधिक भोजन करेंगे। इस कारण से आपका वजन बढ़ेगा। इसलिए आप सुबह का नाश्ता जरूर करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।