HPV Vaccine in Periods Myths and Facts : एचपीवी वैक्सीन को लेकर भारत सरकार जोरशोर के साथ अभियान चला रही है। इसी बीच कुछ मिथ भी सामने आ रहे हैं। जैसे- पीरियड्स में वैक्सीन लगाना सही नहीं? इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने देखिए क्या कहा है।
HPV Vaccine in Periods : भारत सरकार ने 14 साल तक की बच्चियों के लिए मुफ्त एचपीवी वैक्सीन अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन लगवाने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं। साथ ही एम्स से लेकर कई डॉक्टर भी वैक्सीन को लेकर जागरूक करने में जुटे हैं। ऐसे में एचपीवी टीका और पीरियड्स को लेकर निम्नलिखित सवाल उठ रहे हैं-
इन दोनों ही सवालों का जवाब जान लेना चाहिए। क्योंकि, हो सकता है कि आप भी इस तरह के सवाल से परेशान हों। चलिए, जानते हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने इसको लेकर क्या कहा है-
स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, पीरियड्स के दौरान एचपीवी वैक्सीन लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। ये महावारी के दौरान लेने से किसी तरह की दिक्कत नहीं करती है। इसलिए, इस टीका को लिया जा सकता है।
मंत्रालय ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वैक्सीन का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर को रोकना है और यह शरीर के हार्मोन या पीरियड्स के साइकिल को प्रभावित नहीं करती।
वास्तव में, पीरियड्स के दौरान वैक्सीनेशन के लिए कोई मेडिकल रुकावट नहीं है। यदि लड़की को वैक्सीन लेने के बाद दर्द, ऐंठन या किसी अन्य हल्की परेशानी होती है, तो डॉक्टर सामान्य सलाह देते हैं, जैसे कि आराम करना और हल्का दर्द होने पर पेनकिलर लेना।
यह एक टीका है जो शरीर को उन वायरस से बचाने में मदद करता है जो कैंसर और जननांग मस्से (genital warts) का कारण बन सकते हैं। यह सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को रोकने के लिए सबसे प्रभावी माना जाता है।
एचपीवी वायरस बहुत आम है और यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। हालांकि शरीर अक्सर इसे खुद ही ठीक कर लेता है, लेकिन कुछ प्रकार के एचपीवी शरीर में बने रहते हैं और सालों बाद कैंसर का कारण बनते हैं।