स्वास्थ्य

Bad breath : सांसों की बदबू से परेशान हो गए हैं तो इस तरह करें धनिया पत्ती का उपयोग

Bad breath : सांसों की बदबू के कारण आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जब आपके मुंह से बदबू आती है। तो आपके साथी भी आप से दूर होने लगते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2021, 6:55 PM IST
Bad breath
Bad breath

सांसों की बदबू के कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि जब आपके मुंह से बदबू आती है। तो आप भी इसे अच्छा महसूस नहीं करते हैं और आपके साथ बैठने उठने वाले लोग भी आप से दूर होने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से निजात पाना बहुत जरूरी होता है।

इस तरह बनाएं चाय-

सांसों की बदबू से परेशान हो गए हो तो आप धनिये के पत्ते की चाय का सेवन करें। इससे आपको बहुत जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए आप 50 ग्राम धनिया की पत्ती, 4 कप पानी, एक चम्मच शहद और आधा नींबू ले। इसके लिए सबसे पहले आप धनिया की पत्ती को अच्छी तरह से धोकर पानी में उबालें। जब यह अच्छे से उबल जाए और पानी आधा रह जाए। तब इसे छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

सांसों की बदबू से निजात-

धनिया की पत्ती की चाय पीने से आपको सांसो की बदबू से निजात मिल जाती है। क्योंकि वह चाय आपके मुंह की बदबू दूर करने में काफी मदद करती है। इसी के साथ दांत और मसूड़े भी स्ट्रांग होते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार-

धनिया फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर होता है। जिससे पाचन तंत्र में तो सुधार होता ही है, साथ ही कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।

मेटाबोलिज्म में सुधार-

धनिया की पत्ती की चाय पीने से आपका मेटाबॉलिजम बहुत होता है और आपका पेट भरा हुआ रहता है। जिससे आप अतिरिक्त भोजन करने से बच जाते हैं।

शरीर को मिलेगा आराम -

धनिया पत्ती की चाय पीने से आपकी थकान दूर होती है और आपको आराम मिलता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के साथ कई ऐसे तत्व होते हैं। जो आपके दिमाग को तनावमुक्त रखते हुए थकान को दूर करते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें