स्वास्थ्य

Insomnia Problem :- नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो जीवन शैली में करें यह बदलाव

Insomnia Problem :- अत्यधिक तनाव चिंता और जीवन शैली में आए बदलाव के कारण कई लोग अनिद्रा के शिकार होते जा रहे हैं। देर रात तक उन्हें नींद नहीं आती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो अपनी जीवनशैली में यह बदलाव करें।

2 min read
Jun 30, 2021
Insomnia Problem

पर्याप्त नींद नहीं आने के कारण व्यक्ति अपने आपको थका कमजोर और बीमार सा महसूस करता है। क्योंकि उसके शरीर को पूर्ण रूप से आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह लगातार अनिद्रा का शिकार होने के कारण कई बीमारियों से भी घिर जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना 8 घंटे जरूर नींद लेें। अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं आ रही है। तो अपनी जीवनशैली में यह बदलाव जरूर करें।

मेडिटेशन करें -

आप अनिद्रा के कारण परेशान हो चुके हैं। तो आपको ध्यान लगाना चाहिए। आप किसी शांत जगह पर बैठकर गहरी सांस लें और आंख बंद करके अपनी सांस को महसूस करें। यह प्रक्रिया आप रोज 5 से 7 मिनट कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 20 मिनट तक ले जाए। रोजाना इस प्रकार ध्यान लगाने से आपका तनाव कम होगा और आप खुद की भावनाओं पर कंट्रोल कर पाएंगे। इससे आपको नींद भी बेहतर आएगी और आप बिना किसी दिक्कत के सो सकेंगे।

भगवान का नाम लें-

दिमाग को शांत और स्वस्थ रखने के लिए आपको मंत्र जाप करना चाहिए। अगर आपको नींद नहीं आ रही है। तो आप कोई मंत्र का जाप करें। अगर आपको कोई मंत्र भी नहीं आता है। तो आप ओम, जय श्री राम, जय श्री राम या ओम नम: शिवाय आदि का जाप कर सकते हैं। इससे आपको बेहतर महसूस होगा और जल्दी नींद आ जाएगी।

रोज व्यायाम करें-

अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत अच्छा तरीका है। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं। तो व्यायाम करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। आप रोजाना गहरी नींद सो पाएंगे।

योग प्राणायाम करें -

अच्छी नींद लेने के लिए योग और प्राणायाम बहुत ही फायदेमंद होता है। योग करने से आपके मसल्स को काफी आराम मिलता है और माइंड भी शांत रहता है। इसके लिए आप चाहे तो किसी योग गुरु से मार्गदर्शन भी ले सकते हैं।

Published on:
30 Jun 2021 05:31 pm
Also Read
View All