29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Throat Infection :- बदलते मौसम के कारण गले में संक्रमण और खराश है तो इस तरह करें दूर

Throat infection :- मौसम बदलने के कारण व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। ऐसे में कई बार गले में संक्रमण और खराश भी हो जाती है।ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपाय से राहत पा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2021, 8:35 PM IST

Throat Infection

Throat Infection

मौसम में आए बदलाव का असर शरीर पर तुरंत नजर आने लगता है। फिलहाल गर्मी और ठंडक दोनों होने के कारण कई प्रकार की समस्याएं हो रही है। कई बार अधिक ठंडी चीज खाने से भी गले में खराश हो जाती है। जिससे संक्रमण का भी भय बना रहता है। अगर ऐसी स्थिति है तो आप भी यह घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड को करना है कंट्रोल तो मेथी दाने को इस तरह करें उपयोग।

दूध और पानी पीएं-

दूध में पानी मिलाकर पीने से गले में खराश से राहत मिलेगी। आप रात को सोते समय दूध में आधा पानी मिलाकर पीएं। इससे गले की खराश कम होगी और आप चाहे तो हल्दी वाला गर्म दूध भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बरसों पुराने डार्क सर्कल भी होंगे इस घरेलू उपाय से कुछ दिनों में दूर।

गुनगुना पानी पीएं -

गले में खराश होने पर ठंडे पानी की अपेक्षा गुनगुना पानी का सेवन करें। हो सके तो पानी में सिरका डालकर गरारे करें। जिससे गले की खराश बहुत जल्दी दूर होगी। आप गुनगुने पानी में नमक डालकर भी गरारे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - विटामिन डी को लेकर हुए अध्ययन में नया खुलासा।

तुलसी और कालीमिर्च-

काली मिर्च और तुलसी दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर गरम पानी में डालें और उबालकर काढ़ा बनाएं। इसे पीने से आपको काफी आराम होगा।

यह भी पढ़ें - नाखूनों से पता चलते हैं इन बीमारियों के लक्षण, देखकर आप भी दे सेहत पर ध्यान।

पालक की बांधे पट्टी-

गले के संक्रमण को दूर करने के लिए पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाएं और गले में बांधे। इसे 20 मिनट तक बांधे रखने के बाद खोलें। इसी के साथ धनिया के दानों को भी पीसकर उसके पाउडर में गुलाब जल मिलाकर गले पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

कालीमिर्च चाटें-

गले की खराश की समस्या को दूर करने के लिए आप कालीमिर्च को पीसकर पताशे के साथ चाटें। इससे आपको काफी लाभ होगा। इसी के साथ काली मिर्च और दो बदाम दोनों को पीसकर सेवन करने से भी गले के संक्रमण से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।