29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dark Circles :- बरसों पुराने डार्क सर्कल भी होंगे इन घरेलू उपाय से कुछ दिनों में दूर

Dark Circles :- चेहरे पर नजर आ रहे डार्क सर्कल से आप परेशान हो गए हैं। तो कुछ घरेलू उपाय अपनाएं। इनसे निश्चित ही पुराने से पुराने डार्क सर्कल भी कुछ दिनों में दूर हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2021, 4:19 PM IST

Dark Circles

Dark Circles

खून की कमी, कमजोरी, नींद नहीं आना, थकान आदि कारणों से आंखों के नीचे Dark Circles हो जाते हैं। जिससे हमारी सुंदरता काफी प्रभावित होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो इन घरेलू उपाय को आज से ही शुरु कीजिए। निश्चित ही कुछ दिनों में आपको डार्क सर्कल की समस्या से राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़ें - सिर दर्द को चंद मिनटों में दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय।

हल्दी का करें उपयोग-

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप दो चम्मच हल्दी के पाउडर में एक चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें। इसे अच्छी तरह से मिला लें और इस पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं।इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और जब सुखने लगे, तब सादे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपको काफी फर्क महसूस होगा। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल की समस्या दूर होने लगेगी।

यह भी पढ़ें - चेहरे पर समय से पहले आ रही है झुर्रियां, तो यह करें घरेलू उपाय।

ऑरेंज जूस लगाएं-

चेहरे पर छा रहे डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप ऑरेंज के जूस में ग्लिसरीन मिलाकर डार्क सर्कल पर लगाएं। इस पेस्ट को करीब 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में तीन बार जरूर करें।

यह भी पढ़ें - सुबह सुबह तुलसी का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद।

टमाटर का जूस लगाएं-

टमाटर के जूस को आंखों के चारों ओर लगाएं और इसे करीब 25 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। इसी प्रकार आप खीरे के जूस का भी उपयोग कर सकते हैं। इसको रोजाना डार्क सर्कल पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। इससे काफी राहत महसूस होगी।

यह भी पढ़ें - मोटापा कम करने की कोशिश कहीं इन गलतियों के कारण तो नहीं हो रही बेकार।

बादाम का तेल लगाएं-

बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। इसे डार्क सर्कल पर लगाने से बहुत जल्दी आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि यह त्वचा के अंदर जाकर डार्क सर्कल की समस्या को दूर करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।