
Vitamin D study :- विटामिन डी को लेकर हुए अध्ययन में नया खुलासा, कोरोना पीड़ित को 20% अधिक नुकसान,मायानगरी में खेमेबाजी तोड़ बनाई खुद की पहचान, अक्टूबर तक आएंगी तीन नई फिल्में,मायानगरी में खेमेबाजी तोड़ बनाई खुद की पहचान, अक्टूबर तक आएंगी तीन नई फिल्में,Vitamin D study :- विटामिन डी को लेकर हुए अध्ययन में नया खुलासा, कोरोना पीड़ित को 20% अधिक नुकसान
जिस प्रकार हमारे शरीर को अन्य प्रोटीन और विटामिन की जरूरत होती है। उसी प्रकार Vitamin D की भी जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। तो आप उसे विभिन्न स्रोतों से पूरा कर सकते हैं। खासकर कोरोना से पीड़ित हुए लोगों को अपने शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं रहने देना चाहिए।
इजराइल की बार इलान यूनिवर्सिटी और गैलीली मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया। जिसके अनुसार जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है। उन्हें मौत का जोखिम 20% अधिक बढ़ जाता है। यह बात कोरोना की चपेट में आए विटामिन डी की कमी वाले लोगों के अध्ययन में पता चली है। शोधकर्ता के नतीजों के अनुसार संक्रमण से पहले जिन लोगों में विटामिन डी की कमी थी। उनमें से 26 फ़ीसदी लोगों की मौत हो गई। जबकि जिन पीड़ितों में उच्च स्तर पर विटामिन डी था। उनमें से महज तीन प्रतिशत लोगों की ही मौत हुई है।
अध्ययन में पता चला कि कोरोना के संपर्क में आने से पहले संक्रमण की गंभीरता और मौत के खतरे पर असर पड़ता है। इस अध्ययन के नतीजों को मेडिकल शेयरिंग साइट पर शेयर किया गया है। हालांकि इस महीने के शुरुआत में कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में इसका नतीजा उल्टा सामने आया था। जिसमें विटामिन डी की कमी और बीमारी की गंभीरता के बीच जुड़ाव का कोई साक्ष्य नहीं नजर आया। नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि पूर्व के शोध में सिर्फ विटामिन डी के स्तरों पर गौर किया गया था। इस कारण नतीजे गलत हो सकते हैं। इसलिए यह भी बात है कि लोग खासतौर पर बुजुर्ग विटामिन डी की भरपूर खुराक लें।
Published on:
29 Jun 2021, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.