Eating food mood:- कई बार आपका खाना खाने का मन नहीं होता है। लेकिन सेहत के लिए समय पर खाना भी जरूरी होता है। इसलिए आप कुछ Home Remedies करके खाने का मूड बना सकते हैं।
गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि पेट की समस्या के कारण कई बार आपका खाना खाने का मन नहीं होता है। लेकिन शरीर के लिए भोजन जरूरी होता है। क्योंकि खाना नहीं खाने से कमजोरी आएगी और आपके शरीर को एनर्जी भी नहीं मिलेगी। इसलिए आप कुछ ऐसे घरेलू उपाय कर सकते हैं। जिनके कारण आपको फिर से भूख लगने लगे और आपकी खाना खाने की इच्छा भी जाग जाए।
यह भी पढ़ें - लौकी का जूस पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो वजन होगा कम.
नींबू पानी का सेवन करें -
गर्मी के मौसम में कई बार अपचन और पेट से संबंधित समस्या के कारण भूख नहीं लगती है। कई बार पेट गड़बड़ होने के कारण भी व्यक्ति चाह कर भी भोजन नहीं पाता है। इसलिए आप नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपका पेट भी ठीक होगा और आपको भूख भी लगने लगेगी और इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहेगी।
अजवाइन का सेवन करें-
पेट में गैस बनना या अन्य समस्या के कारण भी कई बार व्यक्ति की खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। अगर ऐसा हो रहा है। तो आप थोड़ी सी अजवाइन लेकर उस में काला नमक मिलाकर खा लें। इससे आपको कुछ ही देर में गैस से राहत मिलेगी और आपको भूख लगने लगेगी।
ग्रीन टी पीएं -
कई बार रेड टी अधिक पी लेने के कारण भी भूख नहीं लगने की समस्या होती है। इसलिए आप ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी भूख बढ़ाने के लिए अच्छा तरीका है। ग्रीन टी पीने से भूख मरती नहीं है, बल्कि और भूख लगती है। इसलिए अगर आप चाय पीने के शौकीन है। तो ग्रीन टी का भी सेवन करें।
जूस का सेवन करें -
भूख नहीं लगने की समस्या या पेट से संबंधित समस्या है। तो आपको जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जूस आपके शरीर में पेट संबंधी समस्याओं को दूर करते हुए आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। आप जो भी जूस पीएं उसमें काला नमक डालें। इससे पेट भी साफ रहेगा और भूख भी लगेगी।