स्वास्थ्य

कमजोर इम्यूनिटी से परेशान बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है ये एक्सरसाइज

सर्दी के मौसम का ज्यादा असर स्वास्थ पर देखने को मिलता है। इस मौसम में बच्चें सबसे ज्यादा बीमारी होते हैं। इसलिए उनको सर्दी के मौसम में बीमारी से बचाने के लिए कुछ एक्सरसाइज करा सकते हैं। जिससे उनकी इम्यूनिटी बूस्ट (immunity strong in winter) होगी।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 12:45 PM IST
immunity strong in winter : This exercise can be beneficial for children suffering from weak immunity
immunity strong in winter : This exercise can be beneficial for children suffering from weak immunity

immunity strong in winter : सर्दी के मौसम में अक्सर बच्चें बीमार नजर आते हैं। यह मौसम बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके कारण वे ज्यादातर बीमार होते रहते हैं जिसके कारण वे सर्दी, खांसी या अन्य बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। यदि आप अपने बच्चों को सर्दी के मौसम में बीमारी से बचाना चाहते हैं तो आप उनको योग या व्यायाम (immunity strong in winter) करा सकते हैं। योग व व्यायाम से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होगी, जिससे से बीमार होने से बच सकेंगे। कुछ एक्सरसाइज है यदि आप अपने बच्चों से करवाते हैं तो इससे उनको फायदा होगा।

सर्दी में इम्यूनिटी स्ट्रॉग बच्चों के​ लिए एक्सरसाइज : Exercises for children to keep their immunity strong in winter

ब्रीदिंग करें

ब्रीदिंग एक्सरसाइज (immunity strong in winter) बच्चों के इम्यून सिस्टम को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सर्दियों में श्वसन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और गहरी सांस लेने जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं और श्वसन तंत्र को सुधारती हैं।

स्‍ट्रेच‍िंग करें :

सर्दियों में बच्चों की मांसपेशियों को आरामदायक और लचीला बनाए रखने के लिए स्ट्रेचिंग व्यायाम अत्यंत लाभकारी है। ठंड के मौसम में मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है, जिससे शरीर का संतुलन प्रभावित होता है। स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां लचीली और मजबूत होती हैं, जो चोटों से बचाव में सहायक होती हैं। बच्चों के लिए हल्की स्ट्रेचिंग, जैसे हाथ और पैर को खींचना, उन्हें ठंड के मौसम में शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सीढ़ियां चढ़े

बच्चों के लिए सीढ़ियों पर चढ़ना और उतरना एक उत्कृष्ट कार्डियो व्यायाम है। यह सरल व्यायाम बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। सीढ़ियों पर चढ़ते समय हृदय की धड़कनें तेज हो जाती हैं, जिससे शरीर में रक्त प्रवाह में सुधार होता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी मिलती है। यह व्यायाम बच्चों की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करता है।

डांसिग

डांसिंग (immunity strong in winter) एक आनंददायक और ऊर्जावान व्यायाम है जो बच्चों के मूड को सुधारने के साथ-साथ उनके शरीर को भी सशक्त बनाता है। डांस करने से बच्चों के शरीर में रक्त प्रवाह में वृद्धि होती है, जो उनकी इम्यून प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होती है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
6 Nov 2024, 12:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia