अध्ययन में दो महिलाओं का उदाहरण दिया गया है, जिन्होंने त्वचा कैंसर (Skin Cancer) के इस प्रकार का अनुभव किया। पहली महिला, 70 वर्षीय, जो लगभग 18 महीने से अपनी दाईं कमर पर एक न भरने वाला घाव से पीड़ित थीं। उन्हें ‘मरजोलिन अल्सर’ (Marjolin ulcer) के रूप में एक प्रकार का स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Ulcerating skin cancer) पाया गया। दूसरी महिला ने भी अपने लंबे समय से चले आ रहे इसी तरह के घाव के लिए चिकित्सा सहायता ली, और उनमें भी त्वचा कैंसर (Skin Cancer) की पुष्टि हुई।