स्वास्थ्य

Health Tips : अपने आहार में रोजाना शामिल करें दही, सेहत को होंगे यह गजब के फायदे

Health tips: आप अपने आहार में दही को जरूर शामिल करें। क्योंकि दही में कैल्शियम के साथ ही अन्य जरूरी तत्व होते हैं।

2 min read
Aug 25, 2021
दही

दही का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। इस कारण अगर आप रोजाना दही का सेवन करेंगे। तो यह आपका पाचन तंत्र से लेकर हृदय तक के लिए फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं दही का सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे होंगे।

पाचन शक्ति करेगा मजबूत-

दही का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। उन्हें दही जरूर खाना चाहिए। क्योंकि यह पचता भी आसानी से हैं और आपका डाइजेशन भी ठीक रखता है।

बीपी करेगा कंट्रोल-

दही का रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रखता है। इसलिए दही का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दूध से अधिक होते हैं पोषक तत्व-

दही का सेवन इसलिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह दूध की अपेक्षा अधिक फायदेमंद रहता है। क्योंकि इसमें दूध से अधिक कैल्शियम होता है। इसी के साथ दही में प्रोटीन, फास्फोरस भी पाया जाता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आप की हड्डियां भी मजबूत करता है और दांतो को भी मजबूती प्रदान करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा-

दही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। क्योंकि यह प्रोबायोटिक फूड में से एक है। जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद -

दही का उपयोग हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप दही में बेसन और नींबू डालकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट या जब तक सुख ना जाए तब तक रहने दें। इससे आपका चेहरा भी ब्लीच होगा और आपके चेहरे में निखार आएगा। दही का इस्तेमाल आप बालों के लिए भी कर सकते हैं। दही बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।इसके बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों में चमक आएगी।

वजन कम करने में मददगार-

दही का सेवन आपका वजन कम करने में भी मददगार होता है। आप दही का सेवन करते हैं। तो आपको कैल्शियम, विटामिन B2, विटामिन B12, पोटेशियम और मैग्नीशियम प्राप्त होते हैं।कैल्शियम कोर्टिसोल को कम करता है, जिससे वजन कम होता है। आप दही का सेवन करते हैं ।तो आपका पेट भरा हुआ रहता है। कैलोरी कम होती है और आपका पेट भी ठीक रहता है।

Published on:
25 Aug 2021 01:09 pm
Also Read
View All