स्वास्थ्य

Foods for Hemoglobin :- हीमोग्लोबिन लेवल कम है तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स

Foods for Hemoglobin :- शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन सहित कई समस्याएं होती है। हीमोग्लोबिन की पूर्ति करने के लिए आप कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 7:44 PM IST
Hemoglobin
Hemoglobin

हीमोग्लोबिन हमारे रक्त की कोशिकाओं में मौजूद आयरन या लौह युक्त प्रोटीन तत्व है। जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। Hemoglobin हमारे फेंफड़ों से ऑक्सीजन लेकर इसे खून के माध्यम से पूरे शरीर में सप्लाय करता है। ऐसे में शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना पूरे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

वैसे तो हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर चिकित्सक कुछ दवाईयों को लेने की सलाह देते हैं। लेकिन इसी के साथ कुछ फूड्स भी खाने की सलाह दी जाती है। जिसके माध्यम से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढऩे लगती है। इसलिए अगर आप भी हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे हैं। तो आज से ही कुछ फूड्स का सेवन शुरू कीजिए। इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। बल्कि हमारे शरीर को फायदा ही होगा।

यह होना चाहिए हीमोग्लोबिन लेवल-

किसी भी व्यस्क व्यक्ति के शरीर में कम से कम 14 से 18 मिलीग्राम हीमोग्लोबिन होना चाहिए। वहीं महिलाओं के शरीर में यह 12 से 16 मिलीग्राम तक होना चाहिए। हालांकि महिलाओं को पीरियड्स आदि कारणों से रक्त बहने के कारण हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है। लेकिन अगर वे कुछ फूड्स का इस्तेमाल करेंगी, तो निश्चित ही किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

विटामिन सी का सेवन करें-

हीमोग्लोबिन का लेवल बराबर करने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर खाद्य प्रदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरा, मौसंबी आदि फ्रूट्स भी खाएं। जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें-

शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को निर्मित करने में फोलिक एसिड महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसलिए आप ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड मिले, इसलिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली, केले आदि का सेवन करें।

चुंकदर को करें अपनी डाइट में शामिल-

चुंकदर आयरन का बेहतरीन सोर्स है। आप चुकंदर का इस्तेमाल सलाद या फिर जूस के रूप में कर सकते हैं। ये आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ा सकता है।

सेबफल और अनार खाएं-

हीमोग्लोबिन की कमी है तो आप रोजाना एक सेबफल या अनार का सेवन करें, क्योंकि यह फल आयरन से भरपूर होता है। जिससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ेगा।

नशे और चाय-काफी से बचें-

आपको हीमोग्लोबिन की कमी है। तो आप सबसे पहले चाय, कॉफी, सोड़ा आदि का सेवन बहुत कम कर दें। इसी के साथ नशे से दूरी बना लें, क्योंकि यही वह सब चीजें है। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को कम करती है। क्योंकि यह आयरन को नष्ट कर देती है।

एक्सरसाइज करें-

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें, क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में बढ़ोतरी होती है। जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ती है। हालांकि यह उपाय आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हंै। अगर आपका हीमोग्लोबिन लेवल कम है तो आप चिकित्सक से भी सलाह लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत