First Dengue Vaccine Qdenga : डेंगू से हर साल सैकड़ों मौतों को रोकने के लिए वैक्सीन तैयार है। खुशखबरी ये है कि भारत का डेंगू वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स में सफल रहा। इस तरह 'Qdenga' को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के तहत विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) से मंजूरी मिल गई है। जानिए किन उम्र के लोगों को क्यूडेंगा डेंगू वैक्सीन लगेगा।
India First Dengue Vaccine Qdenga : डेंगू से हर साल सैकड़ों मौतें दर्ज की जाती हैं। नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (NCVBDC), जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था है। इसके अनुसार, साल 2023 "डेंगू काल" था। इस साल डेंगू से सबसे अधिक मौतें 485 हुई और 289235 केस भी दर्ज किए गए। अब खुशखबरी ये है कि भारत की डेंगू वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स में सफल रही। इस तरह 'Qdenga' को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के तहत मंजूरी दी गई।
बुधवार को मिली जानकारी के मुताबकि, जापानी कंपनी टेकेडा (Takeda) की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन, TAK-003, जिसे 'Qdenga' कहा जाता है, को भारतीय औषधि महानियंत्रक के तहत विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) से मंजूरी मिल गई है।
| वर्ष | डेंगू से मौत का आंकड़ा |
| 2021 | 346 |
| 2022 | 303 |
| 2023 | 485 |
| 2024 | 297 |
| 2025 | 95 |
इस वैक्सीन का परीक्षण दुनिया भर में 28,000 से अधिक प्रतिभागियों पर किया गया। वर्तमान में इसे 40 से अधिक देशों में पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, जो इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करता है।
बताया जा रहा है कि डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा को 4-60 साल के उम्र के लोगों को लगाया जाएगा। हालांकि, ये वैक्सीन पूरी तरह से डेंगू को खत्म नहीं करेगा। लेकिन, डेंगू के जोखिम को काफी हद तक कंट्रोल करने में सक्षम है। इससे डेंगू से होने वाले मौतों को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
पिछले साल सितंबर 2025 में स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में डेंगू को लेकर चर्चा हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा (PIB) था कि देश में डेंगू नियंत्रित है। कई सालों से स्थिति पर काबू पाने में मदद मिली है। साथ ही उन्होंने डेंगू को कंट्रोल करने के लिए जन भागीदारी की भी बात की।