स्वास्थ्य

International Coffee Day 2025: कॉफी पीने से किडनी स्टोन का खतरा हो सकता है कम, जानें एक्सपर्ट की सलाह

International Coffee Day के मौके पर जानें कि कैसे कॉफी पीने से किडनी स्टोन बनने का जोखिम कम हो सकता है। एक्सपर्ट टिप्स और रिसर्च के अनुसार कैफीन सुरक्षित और लाभकारी है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2025, 4:10 PM IST
International Coffee Day
International Coffee Day (photo- freepik)

International Coffee Day 2025: कल यानी 1 अक्टूबर को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल कॉफी डे (International Coffee Day) मनाया जाएगा। अगर आप भी कॉफी के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। दरअसल हाल ही में एक रिर्सच से पता चला है कि कॉफी सिर्फ आपको एनर्जी नहीं देती, बल्कि यह किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी बनने के जोखिम को भी कम कर सकती है। तो आइए जानते हैं कैसे।

कॉफी और किडनी स्टोन का संबंध

काफी लोगों को लगता है कि कॉफी एक डायरियाटिक ड्रिंक है और इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन हाल की रिसर्च कहती है कि सच इसके बिल्कुल उलट है। 2021 में National Kidney Foundation के अध्ययन में पाया गया कि कैफीन चाहे वह कॉफी, चाय, सोडा या अल्कोहल में हो, यह किडनी स्टोन से बचाव कर सकता है। शोध के मुताबिक, अगर आप रोज 1 कप से 1.5 कप कॉफी पीते हैं, तो किडनी स्टोन का खतरा लगभग 40% तक कम हो सकता है।

इसी तरह एक और अध्ययन में यह दिखा कि जिन लोगों ने रोज़ाना कॉफी या चाय पी, उन्हें किडनी स्टोन बनने की संभावना उन लोगों की तुलना में कम थी जो कैफीनयुक्त ड्रिंक नहीं पीते।

किडनी स्टोन क्यों बनते हैं?

किडनी स्टोन तब बनते हैं जब आपके शरीर से यूरिन के जरिए वेस्ट प्रॉडक्ट्स सही तरीके से बाहर नहीं निकलते। यूरिन में कुछ मिनरल्स क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगते हैं और धीरे-धीरे पथरी बन जाती है।

किडनी स्टोन चार तरह के होते हैं:

कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन – सबसे आम, कम ऑक्सलेट वाला डाइट लाभदायक

यूरिक एसिड स्टोन – अक्सर डायबिटीज या गाउट वालों में

स्ट्रुवाइट स्टोन – यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन वाले लोगों में

सिस्टाइन स्टोन – जनेटिक कारण से बनने वाला स्टोन

कौन ज्यादा जोखिम में है?

किडनी स्टोन का खतरा सबसे ज्यादा उम्र बढ़ने के साथ होता है। ज्यादा प्रोटीन, नमक या शुगर वाला डाइट लेने से, मोटापा बढ़ने से, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या क्रॉनिक किडनी डिजीज होने पर, कम चलने-फिरने वाला लाइफस्टाइल होने पर कई मामलों में फैमिली हिस्ट्री होने पर भी हो सकता है। गर्म और उमस वाले इलाके में रहने पर, कुछ दवाइयां जैसे Warfarin या Acetazolamideलेने पर या फिर हानिकारक केमिकल्स जैसे कैडमियम या मेलामाइन का संपर्क हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Sep 2025, 4:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?