स्वास्थ्य

Unlok Security Tips :- अनलॉक में निकल रहे हैं घर से बाहर तो संक्रमण से बचने इन बातों का रखें ध्यान

Unlock Security Tips :- अनलॉक शुरू होते ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। अगर आप भी घर से बाहर जा रहे हैं। तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि आप स्वस्थ और सुरक्षित रहे।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2021, 5:57 PM IST
Unlok Security Tips
Unlok Security Tips

कोरोना का कहर कम होते ही Unlock की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब लोग फिर से घरों से बाहर निकलने लगे हैं। अगर आप भी घर से बाहर निकलने जा रहे हैं। तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। ताकि आप किसी भी प्रकार के संक्रमण से बच सकें।

जानकारी के अनुसार कोरोना का कहर थोड़ा कम जरूर हुआ है। लेकिन अभी भी कई शहरों में कोरोना के केस आ रहे हैं। ऐसे में आप घर से बाहर निकल रहे हैं। तो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि जैसे ही आप भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचते हैं। फिर से संक्रमण का भय रहता है। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। इसलिए हमें कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना ही होगा।

मास्क लगाकर ही निकले बाहर -

अनलॉक में लोगों ने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। अगर आप भी घर से बाहर किसी काम से या ऑफिस जा रहे हैं। तो आप मास्क लगाकर ही बाहर निकले। मास्क लगाने पर भी इस बात का ध्यान रखें कि वह नाक और मुंह पर ठीक से फिट बैठा हो। क्योंकि वह जितना अच्छे से लगा होगा। उतना ही संक्रमण का खतरा कम रहेगा।

हाथ धोकर ही खाए पीएं -

आप घर से बाहर निकल रहे हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि जहां तक हो सके यहां वहां हाथ न लगाएं। अगर लगा भी रहे हैं तो हाथ को नाक और मुंह पर नहीं ले जाएं और जब भी कुछ खाए पिए तो हाथ साबुन से धोने के बाद ही खाएं। यानी आपको सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।

ऑफिस में भी दूरी बनाकर रखें-

अगर आप ऑफिस जा रहे हैं। तो कोशिश करें कि आप लोगों से 2 गज की दूरी बनाकर ही रखें । दूर से बात करें, हाथ नहीं मिलाए और नमस्ते से ही अभिवादन करें। क्योंकि आप जितना अधिक लोगों से दूर रहेंगे उतना ही सुरक्षित रहेंगे।

भीड़भाड़ और लाइन वाली जगह से बचें-

लंबे समय बाद बाजार खुलने के कारण कई बाजारों में बहुत भीड़ हो रही है और कई जगह तो लाइन भी लग रही है। अगर आप भी बाजार जा रहे हैं। तो कोशिश करें कि भीड़भाड़ वाली जगह नहीं जाएं, लाइनों में खड़े होने से भी बचने की कोशिश करें। आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपना जरूरी काम निपटा कर तुरंत घर आ जाएं।

इस तरह करें मास्क का उपयोग-

आप जहां तक हो सके N95 मास्क का उपयोग करें। कुछ लोग दो-दो मास्क लगा रहे हैं। अगर आप कपड़े से तैयार मास्क लगा रहे हैं । तो उन्हें घर पर आने के बाद धो लें। एक बार बाहर से आने के बाद उसी मास्क को दोबारा नहीं लगाए।

ऑनलाइन करें अधिकतर काम-

अगर आपको किसी प्रकार के बिलों का भुगतान करना है। जैसे लाइट बिल, नल बिल, टीवी आदि तो आप उसे ऑनलाइन ही करें। यानी जो जो काम आप ऑनलाइन घर बैठे निपटा सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन ही करें। ताकि आप भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचेंगे । अगर आपको ऑनलाइन पेमेंट करने में दिक्कत आती है। तो इसे सीख लें। इससे आपको बाहर जाने और कतारों में खड़े होने की समस्या से निजात मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत