स्वास्थ्य

Kissing कीड़े को देखते ही हो जाएं सावधान! जानिए क्यों खतरनाक है ये

Kissing Bugs: किसिंग बग्स अब अमेरिका में तेजी से फैल रहे हैं। जानिए ये कैसे बीमारी फैलाते हैं, किस तरह दिखते हैं और उनसे बचाव के आसान उपाय। पूरी जानकारी आम भाषा में।

2 min read
Sep 05, 2025
Kissing Bugs (photo- freepik)

Kissing Bugs: दुनिया में कई तरह की ऐसी खतरनाक बीमारियां है जिनके बारे में हम लोगों को पता भी नहीं है, और ये बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना लेती है। इन्हीं में से एक है शागस डिजीज (Chagas Disease) जो बेहद खतरनाक बीमारी है। यह ट्रिपैनोसोमा क्रूजी नामक एक छोटे पैरासाइट के कारण होता है। इसे किसिंग बग्स (Kissing Bugs) भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं इस खतरनाक कीड़े के बारे में।

किसिंग बग्स (Kissing Bugs) पहले अधिकतर लैटिन अमेरिका में पाए जाते थे, लेकिन अब ये अमेरिका बाकी जगहों में भी फैल रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक, टेक्सास जैसे राज्यों को अब हाइपोएंडेमिक जोन माना जा रहा है, यानी यहां ये कीड़े और इनके साथ आने वाला परजीवी (T. cruzi) अब स्थायी रूप से बस चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Sleep Disorders Symptoms: बैठे बैठे सो जाना क्या बीमारी का है लक्षण, डॉक्टर से जानिए

अमेरिका में बढ़ रहा है किसिंग बग्स का खतरा

2013 से अब तक सिर्फ टेक्सास में करीब 50 इंसानों में लोकल इंफेक्शन पाए गए हैं। वहीं, यहां के कुत्तों में 31% तक इंफेक्शन मिला है। और सबसे बड़ी बात यह है कि कुछ इलाकों में आधे से ज्यादा किसिंग बग्स (50%) इस खतरनाक परजीवी से संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक 32 राज्यों में इनकी मौजूदगी कन्फर्म हो चुकी है। जैसे कैलिफोर्निया, एरिज़ोना, न्यू मेक्सिको वगैरह। साउदर्न कैलिफोर्निया में तो इंफेक्शन सामने भी आ चुके हैं, जिससे डर है कि धीरे-धीरे ये खतरा नॉर्थ यानी बे एरिया की तरफ भी बढ़ सकता है।

कैसे फैलती है बीमारी?

किसिंग बग्स रात में सोते वक्त इंसानों के चेहरे या शरीर के खुले हिस्से पर काटते हैं। ये खून चूसते समय वहीं मल भी कर देते हैं। अगर आप नींद में खरोंच लें या हाथ मुंह-आंख पर लगा लें, तो परजीवी ट्रायपनोसोमा क्रूजी (T. cruzi) आपके शरीर में चला जाता है। इससे चागास डिजीज (Chagas Disease) हो सकती है। हालांकि अमेरिका के ज्यादातर घर अच्छे से सील्ड होते हैं, इसलिए रिस्क बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन गांव और सेमी-रूरल एरिया, जहां पालतू जानवर, लकड़ी के ढेर या खुले शेड हों, वहां खतरा ज्यादा है।

किसिंग बग्स की पहचान कैसे करें?

ये सपाट और अंडाकार होते हैं, लंबाई लगभग आधा इंच से लेकर डेढ़ इंच तक। रंग गहरा भूरा या काला होता है, किनारों पर लाल, पीली या नारंगी धारियां बनी होती हैं। इनका सिर शंकु जैसा लंबा होता है, जिसे ये खाने से पहले नीचे की ओर छुपा कर रखते हैं। आकार में ये आपके अंगूठे के ऊपरी हिस्से जितने होते हैं। छोटे कीड़े (Nymphs) बिल्कुल वैसे ही दिखते हैं, बस इनके पंख नहीं होते। आप इसे नंगे हाथों से न छुएं और न ही तुरंत मारें। ग्लव्स पहनकर किसी जार या प्लास्टिक बैग में डालें, फ्रीज करें और लोकल हेल्थ अथॉरिटी को दिखाएं।

बचाव के आसान उपाय

यदि आप इससे बचाव चाहते हैं तो घर की दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों के गैप भर दें। घर के बाहर लकड़ी के ढेर और झाड़-झंखाड़ साफ रखें। रात में ज्यादा तेज रोशनी न करें। पालतू जानवरों का बिस्तर साफ करें और गरम पानी में धोएं साथ ही खिड़कियों पर मजबूत जाली लगाएं।

ये भी पढ़ें

Rare Surgery: आंख में उग आया दांत! पटना के डॉक्टरों ने किया अनोखा ऑपरेशन, जानें पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर