स्वास्थ्य

Health Tips : यह बीमारियां है तो नहीं करें अमरूद का सेवन, स्वास्थ्य के लिए नहीं फायदेमंद

Health tips : वैसे तो अमरुद खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन आपको किसी प्रकार की कोई समस्या है। तो अमरूद खाने से पहले आपको ध्यान देना होगा। क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2021, 3:08 PM IST
Health Tips
Health Tips

अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है और कैलोरी कम होती है। इस कारण यह वजन कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों से लेकर फल तक सभी उपयोग में आता है।

यह होते हैं तत्व -

अमरूद में विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट सहित अन्य तत्व होते हैं। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक है।अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अन्य फलों की अपेक्षा कम होता है और इसमें बीटा केराटिन फॉलेट आदि तत्व होते हैं। इसलिए यह एक बेहतर फल है। इसमें करीब 112 कैलरी और 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। फाइबर भी करीब 9 ग्राम रहता है और स्टार्च की मात्रा नहीं के बराबर होती है। इसलिए यह सभी के लिए फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोग इसका सेवन करने से पहले जरूर ध्यान दें।

सोने से पहले नहीं खाए अमरूद-

अमरूद का सेवन सोने से पहले नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अमरूद में विटामिन सी और फ्रक्टोज रहता है। जिसको अधिक मात्रा में खाने से पेट फूलने की समस्या होती है। जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है। वह इसे नहीं खाए, तो अच्छा है। इसमें करीब 40% फ्रक्टोज होता है। जो शरीर में जल्दी एब्जॉर्ब नहीं होता है। इस कारण अमरूद का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए। जिन्हें पेट फूलने की समस्या होती है।

ये व्यक्ति नहीं खाए अमरूद-

अमरूद का सेवन करना स्वास्थ्य के साथ ही पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है। लेकिन इसका अधिक सेवन करना भी पाचन तंत्र गड़बड़ कर सकता है। जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है। उन्हें अमरूद बहुत कम या नहीं खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज रखें ध्यान

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। वह अमरूद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लेकिन इसे खाने से पहले ध्यान रखें। क्योंकि करीब 200 ग्राम अमरुद में 18 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए आप सीमित मात्रा में ही अमरूद का सेवन करें।

एक से अधिक नहीं खाए अमरूद-

वैसे तो अमरूद का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इससे कफ एंड कोल्ड की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आप रोजाना 1 से अधिक अमरुद नहीं खाए। अमरूद खाने का सही समय वर्कआउट से पहले या बाद में हो सकता है। लेकिन सोने से पहले अमरूद का सेवन नहीं करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह