30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Healthy tips : हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स

Healthy tips : हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ टिप्स को शामिल कर सकते हैं। इन्हें रोजाना करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 6 Aug 2021, 11:21 AM IST

Healthy tips

Healthy tips

भागदौड़ भरी जिंदगी और समय के अभाव के कारण लोगों का खुद पर ध्यान देना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग समय से पहले कमजोर होते जा रहे हैं। हमेशा तनाव और परेशानी से घिरे होने के कारण उनका शरीर भी समय से पहले बूढ़ा होने लगता है। ऐसे में आपको चाहिए कि कुछ टिप्स अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

यह भी पढ़ें - नाखूनों की सुंदरता के लिए अपनाएं यह टिप्स।

चाय नहीं सुबह-सुबह पीएं पानी-

लोगों की आदत होती है कि सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं। जबकि उन्हें सुबह उठने के बाद चाय पीने की अपेक्षा एक बड़ा गिलास पानी पीना चाहिए। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि रात भर सोने के कारण हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह शरीर में पानी की पूर्ति हो जाने से शरीयत के सभी अंग बेहतर तरीके से कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें - इन फल और सब्जियों का सेवन शरीर में नहीं होने देगा ऑक्सीजन की कमी।

ऐसा करें नाश्ता -

सुबह का नाश्ता हमें अच्छे से करना चाहिए और इसमें सभी प्रकार के प्रोटीन, विटामिन का संयोजन होना चाहिए। क्योंकि सुबह का नाश्ता हमें दिनभर एनर्जी देता है और फिर हमें जल्दी भूख नहीं लगती है। इससे हमारा मूड भी ठीक रहता है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें - डैंड्रफ के कारण बदल गई है बालों की दशा तो यह करें उपाय।

फल जरूर खाएं-

आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए दिन भर में एक फल जरूर खाना चाहिए। क्योंकि फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और आप सेहतमंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें - जल्दी वजन कम करना है तो दिनचर्या में शामिल करें यह टिप्स।

ऐसी हो दिनचर्या-

आप स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में उन आदतों को शामिल करें। जिससे कि आपका शरीर एक्टिव रहे, यानी आप घर पर लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से चढ़कर जाएं। इसी के साथ अन्य कार्य भी अपने हाथों से करें। ताकि परिश्रम करने से आपका शरीर हमेशा फिट रहे।

ग्रीन टी पीएं-

साधारण चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसलिए आप दिन में एक से दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल