स्वास्थ्य

Moringa Leaves Benefits: पीरियड्स पेन से लेकर हार्मोनल बैलेंस तक, जानें सहजन की पत्तियां के गजब फायदे

Moringa Leaves Benefits: महिलाओं के लिए सहजन की पत्तियां कई फायदे दे सकती हैं। इसका सेवन न केवल शरीर की ताकत बढ़ाता है, बल्कि पीरियड्स के दर्द के लिए भी रामबाण हो सकता है। तो आइए, जानते हैं सहजन की पत्तियों के महिलाओं के लिए लाभ और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
3 min read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 10:24 AM IST
Moringa Leaves Benefits For Female
Moringa Leaves Benefits For Female

Moringa Leaves Benefits for Women: हमारे आसपास के साधारण पौधे अक्सर बहुत से स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। सहजन की पत्तियां उनमें से एक हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ देती हैं। यह पत्ता न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो सकता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, हार्मोनल असंतुलन, और कम ऊर्जा जैसी समस्याओं से जूझ रही महिलाओं के लिए सहजन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि सहजन की पत्तियों का सेवन किस तरह से महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सहजन में मिलने वाले प्रोटीन

सहजन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं। खासकर महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह उनकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को हल कर सकती है।

हार्मोन को बैलेंस करें

सहजन की पत्तियां महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, खासकर जब बात हार्मोनल बैलेंस की हो। आजकल कई महिलाएं थायराइड, पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, और ये समस्याएं अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण होती हैं। सहजन की पत्तियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं और हार्मोनल स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं।

कैसे उपयोग करें: सहजन की पत्तियों का पाउडर बना कर इसे पानी, दूध, या जूस में मिला कर पी सकती हैं। साथ ही आप इसे चाय के रूप में भी बना कर ले सकती हैं।

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करें

महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन, सूजन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। सहजन की पत्तियां इन समस्याओं में मदद कर सकती हैं। यह पत्तियां प्रोजेस्टेरोन का स्तर बनाए रखने में सहायक हैं, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती हैं, साथ ही यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती हैं।

कैसे उपयोग करें: सहजन की पत्तियों का पाउडर हलके गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकती हैं। आप चाहे तो इन पत्तियों को सूप या हर्बल चाय के रूप में भी सेवन कर सकती हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

महिलाएं अक्सर परिवार की देखभाल करते हुए अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पातीं, जिससे उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। सहजन की पत्तियां इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर को इन्फेक्शन्स से बचाने में मदद करते हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

कैसे उपयोग करें: सहजन के पत्तों से सूप तैयार करें और इसे नियमित रूप से पिएं। या फिर इन पत्तियों का पाउडर भी पानी या जूस में मिलाकर सेवन कर सकती हैं।

बढ़ती उम्र के लक्षणों से राहत दिलाएं

महिलाओं को अक्सर अपने त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखना पसंद होता है, ऐसे में सहजन की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। इनमें मौजूद विटामिन C, क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और इससे त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं।

कैसे उपयोग करें: सहजन की पत्तियों का पाउडर अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें। आप इसे फेस पैक के रूप में उपयोग कर सकती हैं। वहीं इसका सेवन सहजन चाय के रूप में भी कर सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
पैरों में जलन, सुई चुभने और बिजली के झटके जैसा दर्द, Small Fiber Neuropathy हो सकती है वजह, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें लक्षण

देश में HPV Vaccination का आंकड़ा 1 करोड़ पार, सालाना लक्ष्य की 87% लड़कियों को लगा टीका, जानें U-WIN पर स्लॉट बुक करने का तरीका

Proctalgia Fugax: बैठे-बैठे अचानक गुदा में होने लगता है तेज दर्द, कुछ मिनट बाद मिल जाती है राहत, जानें इसके पीछे की वजह

नाभि के पास अचानक होने लगता है दर्द, कहीं ये पेट का माइग्रेन तो नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Abdominal Migraine के कारण

खड़े होते ही कांपने लगते हैं पैर, बैठने या चलने पर अपने आप रुक जाता है कंपन, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें Orthostatic Tremor के बारे में