स्वास्थ्य

Kriti Sanon ने क्यों करवाया Egg Freezing? जानिए क्या है यह प्रोसेस, कैसे होता है और किन भारतीय सेलिब्रिटीज ने चुना यह विकल्प

Kriti Sanon Egg Freezing: कृति सेनन के एग फ्रीजिंग के खुलासे के बाद जानिए एग फ्रीजिंग क्या है, कैसे होता है, किन महिलाओं के लिए सही है और प्रियंका चोपड़ा, मोना सिंह समेत भारतीय एक्ट्रेसेस ने इसे क्यों चुना।
3 min read
Jul 07, 2026
Kriti Sanon, Egg Freezing, Egg Freezing Hindi,
Egg Freezing की प्रक्रिया और भारतीय अभिनेत्रियां (Photo- patrika)

Kriti Sanon Egg Freezing: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म मिमी की तैयारी के दौरान उन्होंने अपने Eggs Freeze करवाए थे। फिल्म की कहानी एक सरोगेट मां के इर्द-गिर्द थी और इसकी तैयारी करते-करते उन्हें महिलाओं की फर्टिलिटी, उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक के बारे में काफी जानकारी मिली। इसी दौरान उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एग फ्रीजिंग का फैसला लिया।

कृति का यह खुलासा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि आजकल कई महिलाएं शादी या मां बनने में देरी होने पर अपनी फर्टिलिटी को सुरक्षित रखने के लिए इस विकल्प पर विचार कर रही हैं। लेकिन क्या एग फ्रीजिंग हर महिला के लिए जरूरी है? यह कैसे होता है और क्या इससे भविष्य में मां बनना तय हो जाता है? आइए जानते हैं।

Egg Freezing क्या है?

एग फ्रीजिंग को मेडिकल भाषा में Oocyte Cryopreservation कहा जाता है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसमें महिला के स्वस्थ अंडों (Eggs) को निकालकर बेहद कम तापमान (लगभग -196°C) पर सुरक्षित रखा जाता है। बाद में जब महिला मां बनने का फैसला करती है, तब इन्हें पिघलाकर IVF (In Vitro Fertilization) की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट (ACOG) और अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन (ASRM) के अनुसार, एग फ्रीजिंग उन महिलाओं के लिए एक विकल्प हो सकता है जो भविष्य के लिए अपनी प्रजनन क्षमता (Fertility) को सुरक्षित रखना चाहती हैं।

एग फ्रीजिंग कैसे होता है?

यह प्रक्रिया आमतौर पर 2 से 3 हफ्तों में पूरी होती है।

  1. शुरुआती जांच- सबसे पहले डॉक्टर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के जरिए ओवरी और हार्मोन की जांच करते हैं।
  2. हार्मोन इंजेक्शन- करीब 10 से 12 दिनों तक हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं, जिससे एक से ज्यादा अंडे विकसित हो सकें।
  3. Egg Retrieval- जब अंडे तैयार हो जाते हैं, तब हल्की बेहोशी (Sedation) में 15–20 मिनट की प्रक्रिया के जरिए उन्हें निकाला जाता है।
  4. Vitrification तकनीक- निकाले गए अंडों को Vitrification नाम की आधुनिक तकनीक से तेजी से फ्रीज करके लिक्विड नाइट्रोजन में सुरक्षित रखा जाता है।

क्या Egg Freezing से मां बनना तय हो जाता है?

एग फ्रीजिंग भविष्य में प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ा सकता है, लेकिन इसकी कोई 100% गारंटी नहीं होती। सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे एग फ्रीजिंग के समय महिला की उम्र, फ्रीज किए गए अंडों की संख्या और गुणवत्ता और IVF की सफलता साथ ही महिला की कुल स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। यही वजह है कि डॉक्टर इसे फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन कहते हैं, न कि भविष्य की निश्चित प्रेग्नेंसी।

किन महिलाओं को डॉक्टर एग फ्रीजिंग की सलाह दे सकते हैं?

जो फिलहाल शादी या प्रेग्नेंसी की योजना नहीं बना रही हैं। जिनका कैंसर का इलाज (जैसे कीमोथेरेपी) शुरू होने वाला हो। जिनमें समय से पहले ओवरी की क्षमता कम होने का खतरा हो। जो भविष्य के लिए अपनी फर्टिलिटी सुरक्षित रखना चाहती हैं। हालांकि, यह फैसला हर महिला के लिए अलग हो सकता है और इसे हमेशा फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।

इन भारतीय सेलिब्रिटीज ने भी कराया एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग को लेकर भारत में कई सेलिब्रिटीज खुलकर अपनी बात रख चुकी हैं।

  1. प्रियंका चोपड़ा जोनास- प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने 30 की शुरुआती उम्र में एग फ्रीजिंग कराया था ताकि करियर पर ध्यान देते हुए भविष्य के विकल्प खुले रहें।
  2. मोना सिंह- टीवी और फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह ने बताया कि उन्होंने 34 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग कराया क्योंकि वह उस समय शादी और परिवार शुरू करने के लिए तैयार नहीं थीं।
  3. ईशा गुप्ता- ईशा गुप्ता ने कहा कि कम उम्र में एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) कराना महिलाओं को भविष्य के लिए एक अतिरिक्त विकल्प देता है और उन्होंने खुद भी यह प्रक्रिया कराई।
  4. तनिषा मुखर्जी- काजोल की बहन और अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी ने 39 साल की उम्र में एग फ्रीजिंग कराने की बात सार्वजनिक रूप से साझा की थी।
  5. रिद्धिमा पंडित- टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने बताया कि एग फ्रीजिंग कराने से उन्हें भविष्य को लेकर मानसिक सुकून मिला और यह उनका व्यक्तिगत फैसला था।

क्या बढ़ रहा है एग फ्रीजिंग का ट्रेंड?

पहले एग फ्रीजिंग सिर्फ मेडिकल कारणों तक सीमित था, लेकिन अब कई महिलाएं करियर, सही समय पर परिवार शुरू करने की योजना और व्यक्तिगत पसंद के कारण भी इसे चुन रही हैं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
07 Jul 2026 11:54 am
Published on:
07 Jul 2026 11:54 am
Also Read
View All
बीमारी का इंतजार क्यों? जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन ने बताया Routine Screenings का बड़ा फायदा, जानें बुजुर्गों के लिए जरुरी 8 मेडिकल टेस्ट्स

Packaged Food Side Effects: भ्रामक दावों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, फूड कंपनियों को नोटिस जारी, जानें पनीर में क्या मिलाया जाता है और शरीर पर असर

Hypocalcemia: होंठों और उंगलियों में झुनझुनी को न करें नजरअंदाज, क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार हो सकती है कैल्शियम की कमी

Bone Cancer का खतरा किन लोगों में ज्यादा होता है? American Cancer Society ने बताए बड़े Risk Factors

Stable Angina क्या है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कैसे 5 मिनट तक रहने वाला सीने का दर्द दे सकता है बड़ी बीमारी का संकेत