स्वास्थ्य

Home remedies for wrinkles :- चेहरे की झुर्रियों को कम कर त्वचा को निखारता है नींबू, ऐसे करें उपयोग

Home remedies for wrinkles :- नींबू का सेवन जहां एक ओर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। वहीं इसका उपयोग करने से यह चेहरे की झुर्रियों को दूर कर त्वचा को निखारने का भी काम करता है।

2 min read
May 28, 2021
wrinkles

आपके चेहरे पर Wrinkles नजर आने लग गई है। त्वचा की चमक गायब हो गई है। आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आ रही है। तो आप नींबू के साथ कुछ घरेलू चीजों का उपयोग कर फिर से अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। आज हम आपको नींबू से त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

बढ़ती उम्र के नहीं नजर आएंगे निशान-

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे वैसे हमारे चेहरे पर बदलाव आते जाते हैं। चेहरे पर झुर्रियां, लाईन, काले धब्बे, रूखापन आदि होने से हमारी उम्र अधिक दिखने लगती है। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा निखरने लगेगी और आपकी उम्र का पता ही नहीं चलेगा।

दही के साथ नींबू का उपयोग करें-

चेहरे के लिए दही और नींबू काफी फायदेमंद उपाय है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दे फिर चेहरे को धो लेें। इससे आपके चेहरे में निखार आएगा। चेहरे के दाग धब्बे भी कम होंगे।

विटामिन ई के साथ लगाएं नींबू-

चेहरे पर नजर आ रही झुर्रियों को कम करने के लिए आप नींबू के साथ विटामिन ई का उपयोग कर सकते हैं। आप विटामिन इ के साथ नींबू का रस और बादाम के तेल को मिलाएं। इस मिश्रण को लगाकर करीब 25 मिनट तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होंगी। चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे भी कम होंगे और चेहरा भी ग्लो करने लगेगा।

शहद के साथ करें उपयोग-

नींबू और शहद के मिश्रण से आप फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा। इसे करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कम होगी और त्वचा का रूखापन भी दूर होगा।

शक्कर से बनाएं स्क्रब-

आप घरेलू स्क्रब तैयार करने के लिए शक्कर और नींबू का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को शक्कर में मिलाएं, फिर स्क्रब करते हुए चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपका चेहरा साफ होने लगेगा।

जैतून का तेल लगाएं-

आपके चेहरे पर झुर्रियां हैं। तो आप नींबू के साथ जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं। दोनों को समान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इस उपयोग से धीरे धीरे झुर्रियां कम होने लगेंगी।

Published on:
28 May 2021 08:09 pm
Also Read
View All