स्वास्थ्य

Skin Care :- त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं नींबू के पत्ते, इस तरह करें उपयोग

Skin Care:- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। जिस प्रकार यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। उसी प्रकार इसके पत्ते भी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

2 min read
Jul 05, 2021
Skin Care

नींबू में भरपूर मात्रा में Vitamin C पाया जाता है। इसलिए यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसी के साथ संक्रमण से बचने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं नींबू के पत्तों में कौन से गुण होते हैं, और वह कैसे फायदेमंद रहता है।

नींबू के पत्ते से होने वाले फायदे-

सिर दर्द दर्द से मिलेगी निजात-

व्यस्तम जिंदगी में कई प्रकार की टेंशन होने के कारण लोगों को सिर दर्द होना आम बात हो गई है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं। तो आप घर में ही नींबू के पत्ते का उपयोग कर सिर दर्द से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के पत्तों का रस निकालकर सूंघे तो कुछ ही घंटों में आपको सिर दर्द से आराम मिल जाएगा। इसका रस माइग्रेन की समस्या को भी काफी हद तक ठीक करता है ।

धड़कन तेज चलना -

नींबू के पत्ते एंटी एंटी स्पास्मोडिक गुणों से भरपूर होते हैं। नींद ना आने की समस्या, घबराहट, धड़कन तेज चलना जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसके लिए नींबू के पत्ते का रस काफी मददगार होता है। इसके लिए नींबू के 10-12 पत्ते को पानी में उबालकर छानकर चाय की तरह पीने से घबराहट सहित अन्य समस्याएं दूर हो जाएगी।

पेट के कीड़े मरेंगे-

कई लोगों को पेट के कीड़े की समस्या हो जाती है। यह समस्या बच्चों में भी अधिक होती है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। या घर में बच्चों के पेट में कीड़े की संभावना है। तो आप ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के पत्ते को पीसकर उसका जूस रोजाना शहद के साथ मिलाकर पीएं। इससे पेट के कीड़े तो खत्म होंगे ही, साथ ही पेट से संबंधित कई बीमारियां भी दूर हो जाएंगी।

त्वचा के लिए फायदेमंद-

नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यही कारण है कि यह त्वचा से संबंधित रोगों को दूर करने में मदद करता है। विटामिन सी हमारी स्किन को खूबसूरत बनाता है। इसलिए आप नींबू के पत्ते के रस को चेहरे पर लगाएं या आप नींबू के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाएं। तो इससे आपके चेहरे पर होने वाले मुहासे, रिंकल्स, पिंपल्स आदि गायब हो जाएंगे।

वजन करेगा कंट्रोल-

वजन बढ़ने की समस्या आजकल आम हो चुकी है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो आप भी नींबू के पत्ते के रस को गुनगुने पानी में डालकर शहद के साथ मिलाकर पीएं। इससे आपका वजन दिन-ब-दिन घटने लगेगा और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

Published on:
05 Jul 2021 01:38 pm
Also Read
View All